Home Health विटामिन B12 की कमी होने पर दिखने लगते हैं 5 लक्षण, समय रहते करें पहचान, वरना हो जाएंगे परेशान

विटामिन B12 की कमी होने पर दिखने लगते हैं 5 लक्षण, समय रहते करें पहचान, वरना हो जाएंगे परेशान

0
विटामिन B12 की कमी होने पर दिखने लगते हैं 5 लक्षण, समय रहते करें पहचान, वरना हो जाएंगे परेशान

[ad_1]

हाइलाइट्स

विटामिन B12 की कमी से होती है देखने मे दिक्कत.
विटामिन B12 शरीर की तांत्रिका तंत्र के लिए बहुत उपयोगी.
तेज हृदय गति चलने पर करा लें विटामिन B12 की जांच.

Vitamin B12 Deficiency: इंसान के शरीर को कई तरह के पोषक तत्व, प्रोटीन (Protein) और कई तरह के विटामिन (Vitamin) की जरूरत होती है. इनमें से अगर किसी भी चीज की थोड़ी भी कमी होती है तो इंसान बीमार पड़ने लगता है. इसी तरह विटामिन B12 की कमी से भी इंसान में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. हमारे शरीर को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है. लेकिन इस छोटी सी मात्रा की भी कमी शरीर को अत्यधिक जोखिम में डाल सकती है. विटामिन बी 12 को कोबालामिन भी कहा जाता है.

TOI के मुताबिक विटामिन B12 उन 8 विटामिन बी में से एक है जिसकी शरीर को तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यकता होती है. चूँकि पौधे विटामिन बी 12 नहीं बनाते हैं, केवल मांस, अंडे और डेयरी उत्पाद ही विटामिन बी 12 वाले खाद्य पदार्थ हैं. विटामिन बी 12 की कमी को इसके लक्षणों से पहचाना जा सकता है. कभी-कभी विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण किसी और चीज से भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप इसकी चिकित्सकीय जांच जरूर करा लें.

1. हाथ-पैर में झुनझुनी: विटामिन B12 की कमी से लोगों के पैरों में झुनझुनी रहती है. जिन लोगों में विटामिन B12 की कमी होती है, वे पैरों को चौड़ा करके चलते हैं. यह अस्थिर चलना अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का भी सूचक हो सकता है, लेकिन विटामिन बी 12 की कमी में भी यह लक्षण दिखाई देते हैं. व्यक्ति को पैरों और अंगों में सुन्नता का भी अनुभव हो सकता है जो व्यक्ति के सुचारू संचालन को भी प्रभावित करता है.

2. जीभ पर छाले पड़ना: विटामिन B12 की कमी से जीभ पर छाले पड़ जाते हैं. सूजी हुई जीभ विटामिन B12 की कमी का शुरुआती संकेत हो सकती है. इससे जीभ अक्सर लाल होती है और साथ में सुई की चुभन जैसी अनुभूति होती है.

3. तेज हृदय गति: विटामिन B12 के कारण तेज हृदय गति चलने लगती है. जब शरीर मे विटामिन B12 की कमी पड़ती है तो शरीर में अधिक रक्त पंप करने के लिए हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

4. त्वचा का पीलापन: अगर शरीर मे पीलापन दिखाई देता है ज़ व्यक्ति एक इंसान पीला पड़ने लगता है तो तुरंत जांच करा लें. यह विटामिन B12 की कमी के संकेत हैं.

अश्वगंधा वजन कम करने में बेहद कारगर ! तनाव भी करता है कम, इतने दिनों से ज्यादा न करें सेवन

5. देखने में दिक्कत: विटामिन B12 की कमी के कारण इंसान को देखने मे दिक्कत होती है. अगर आपको देखने में दिक्कत हो तो इसकी जांच भी अवश्य कराएं. इसके अलावा विटामिन B12 की कमी से याददाश्त कमजोर पड़ना, एनीमिया आदि लक्षण दिखाई देते हैं.

Tags: Health, Health News, Lifestyle

[ad_2]

Source link