Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentविवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका के 'भगवा बिकिनी' फोटोज वायरल, शाहरुख-दीपिका के...

विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका के ‘भगवा बिकिनी’ फोटोज वायरल, शाहरुख-दीपिका के ‘बेशरम रंग’ पर किया था वार


ऐप पर पढ़ें

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक अक्सर देश विदेश के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं, ऐसे में कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का सपोर्ट मिलता है तो कभी वो ट्रोल हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पठान के मेकर्स पर उन्होंने ‘अश्लीलता’ और ‘महिलाओं की इज्जत संग खिलवाड़’ जैसे आरोप लगाए थे। हालांकि उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बेटी मल्लिका अग्निहोत्री (Mallika Agnihotri) के ‘भगवा बिकिनी’ फोटोज शेयर कर उन्हें ही ट्रोल कर दिया।

क्या था विवेक का ट्वीट

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया था, उस में दो हिस्से थे। ऊपरी हिस्से में पठान का बेशरम रंग गाना चल रहा था, जिस पर भगवा बिकिनी को लेकर काफी विवाद है और कई लोगों का कहना है कि इस गाने से अश्लीलता परोसी जा रही है। वहीं वीडियो के निचले हिस्से में एक टीनएज लड़की अपनी बात कह रही है। ये लड़की महिलाओं की इज्जत के मुद्दे पर कंटेंट पर सवाल उठा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा था- ‘चेतावनी-  बॉलीवुड के खिलाफ #PnV वीडियो। इसे मत देखना अगर आप सेक्यूलर हैं तो।’

 

मल्लिका की वजह से ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री

कुछ ही देर में विवेक का ये ट्वीट वायरल हो गया है और इस पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिलने लगे। एक ओर जहां कुछ लोगों ने विवेक का सपोर्ट किया तो दूसरी ओर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री के वो फोटोज शेयर करना शुरू कर दिए, जिन में वो ऑरेंज बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन फोटोज के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग अलग कैप्शन लिखे और विवेक को नसीहत दी।

 

क्या है भगवा बिकिनी विवाद?

दरअसल पठान के गाने बशरम रंग के बायकॉट की खास वजह गाने में दीपिका पादुकोण का ऑरेंज ड्रेस और शाहरुख खान की ग्रीन शर्ट है। ऑरेंज और ग्रीन को धर्मों से जोड़कर कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका के सेक्सी कपड़े और इशारों से हिंदुओं को नंगा दिखाया जा रहा है, जबकि ग्रीन शर्ट से शाहरुख को ऐसी लड़कियों का इस्तेमाल करने वाला शख्स। वहीं दीपिका और शाहरुख के हाथों के जेशन पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां वो सलाम करते दिखते हैं। इसके अलावा शाहरुख और दीपका के पुराने मुद्दों पर भी ट्वीट्स हो रहे हैं, जिस में दीपिका का जेएनयू विवाद भी शामिल है।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments