Home Tech & Gadget विश्व हिन्दी दिवस 2024: ये बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स अंग्रेजी से हिन्दी में करते हैं सटीक ट्रांसलेशन

विश्व हिन्दी दिवस 2024: ये बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स अंग्रेजी से हिन्दी में करते हैं सटीक ट्रांसलेशन

0
विश्व हिन्दी दिवस 2024: ये बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स अंग्रेजी से हिन्दी में करते हैं सटीक ट्रांसलेशन

[ad_1]

World Hindi Day 2024- India TV Hindi

Image Source : FILE
World Hindi Day 2024: अंग्रेजी से हिन्दी ट्रांसलेशन वाले बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट

World Hindi Day 2024: हिन्दी को भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में पसंद किया जाता है। 10 जनवरी को हर साल विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में हुई थी। 30 देशों के 122 प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए थे। हालांकि, विश्व हिन्दी दिवस को औपचारिक तौर पर साल 2006 से मनाया जाता है।

10 जनवरी 1949 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी बोली गई थी, यही कारण है कि इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर दुनियाभर में मनाया जाता है। अगर, आपकी हिन्दी भाषा पर अच्छी पकड़ नहीं है, तो आप अपने स्मार्टफोन में अंग्रेजी से हिन्दी में ट्रांसलेशन करने वाले बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो अंग्रेजी से हिन्दी में सटीक ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

Google translate

Image Source : GOOGLE

World Hindi Day 2024

Google Translate

गूगल का यह ट्रांसलेशन फीचर फ्री में अंग्रेजी को हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकता है। पिछले कुछ साल में गूगल ने इस ऐप को काफी इंप्रूव किया है। इस ऐप के जरिए आप अंग्रेजी के बड़े-बड़े वाक्यों को हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह काफी तेजी से अनुवाद कर सकता है।

Microsoft Translator

गूगल की तरह माइक्रोसॉफ्ट का यह ट्रांसलेटर टूल काफी उपयोगी है। इस टूल में आपको हिन्दी समेत 70 भाषाओं को ट्रांसलेट करने का सपोर्ट मिलता है। गूगल ट्रांसलेट की तरह यह टूल भी ईजी-टू-यूज है और तेजी से वाक्यों को ट्रांसलेट कर सकता है।

Microsoft Translator

Image Source : MICROSOFT

World Hindi Day 2024

Easy Hindi Typing

यह ऑनलाइन टूल भी अंग्रेजी से हिन्दी से अनुवाद करने में सक्षम है। इस टूल की खास बात यह है इसमें यूजर फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑन-स्क्रीन हिन्दी की-बोर्ड मिलता है, जिसका इस्तेमाल करके हिन्दी कैरेक्टर्स को टाइप किया जा सकता है। हालांकि, यह एक थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म है, जिसकी वजह से डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है।

Translate

यह ऐप खास तौर पर iOS और iPadOS के लिए डेवलप किया गया है। इस ऐप के जरिए टेक्स्ट को हिन्दी समेत अन्य भाषाओं में कन्वर्ट किया जा सकता है। इस ऐप की खूबी यह है कि इसमें आप बड़े-बड़े सेंटेंस को आसानी से हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकते हैं और यह काफी हद तक सटीक ट्रांसलेट करने में सक्षम है। हालांकि, इस ऐप को यूज करने के लिए भी इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है।

Translate

Image Source : APPLE

World Hindi Day 2024

Typing Baba

यह भी एक ऑनलाइन टाइपिंग टूल है, जो आपकी टाइपिंग स्कील को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा यह टूल अंग्रेजी से हिन्दी में ट्रांसलेशन भी कर सकता है। इसके अलावा इसमें मराठी, गुजराती आदि भारतीय भाषाओं का भी सपोर्ट मिलता है। यह भी एक थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म है, जिसमें अभी काफी इंप्रूवमेंट्स की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- मेड इन इंडिया’ आईफोन की धूम, भारत से निर्यात हुए 65000 करोड़ रुपये के iPhone



[ad_2]

Source link