Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeNational'विस्फोटक होगी लिस्ट', क्या संकेत दे रहे हैं नरोत्तम मिश्रा; 30 MLAs...

‘विस्फोटक होगी लिस्ट’, क्या संकेत दे रहे हैं नरोत्तम मिश्रा; 30 MLAs का कट सकता है पत्ता


ऐप पर पढ़ें

BJP MP Candidate LIst: मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की हर लिस्ट पर चौंका रही भारतीय जनता पार्टी की अगली सूची भी ‘धमाकेदार’ होने वाली है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि अगली सूची में पार्टी 25 से 30 मौजूद विधायकों के पत्ते काट सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

राजधानी भोपाल में मिश्रा ने कहा, ‘हर लिस्ट धमाकेदार ही होगी। आगे धमाके ही धमाके होने वाले हैं। दिवाली का त्योहार आने वाला है।’ खास बात है कि अब तक भाजपा चार सूचियां जारी कर चुकी है। इनमें 136 नाम शामिल हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आगामी बैठक में बचे हुए 94 उम्मीदवारों पर भी मुहर लग सकती है।

रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति यानी CEC की बैठक होने वाली है। मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

कटेंगे टिकट!

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कई विधायकों का टिकट बीजेपी काट सकती है। इस दौरान 25 से 30 विधायकों के टिकट कटने की संभावनाएं हैं। खबर है कि भाजपा को सर्वे से पता लगा है कि कई विधायकों से जनता खफा है।

मामा पर भी लगा दिया दांव

पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनकी मजबूत सीट बुधनी से ही मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कहा यह भी जाने लगा है कि बुधनी की जनता खासी नाराज चल रही है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उनके नेता को दरकिनार कर दिया है। खुद चौहान भी जनता से भावुक अपीलें करते नजर आ रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments