Home Life Style वीगन डायट फॉलो करते हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, इनकी फिट बॉडी के दीवाने हैं फैंस

वीगन डायट फॉलो करते हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, इनकी फिट बॉडी के दीवाने हैं फैंस

0
वीगन डायट फॉलो करते हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, इनकी फिट बॉडी के दीवाने हैं फैंस

[ad_1]

बीते कुछ सालों में वीगन डायट ने खूब चर्चा बटौरी है। फिट रहने के साथ ही वजन कम करने के लिए लोग इस डायट को फॉलो करते हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इसका चलन काफी जोरों पर है। कई सेलेब्रिटीज पूरी तरह से वीगन हो गए हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि क्या है वीगन डायट और कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम जो वीगन डायट को पूरी तरह से फॉलो करते हैं।

क्या होती है वीगन डायट

वीगन डायट एक ऐसी डायट है जिसमें पशू या उनके जरिए तैयार की गई चीजों को नहीं खाया जाता है। इसमें दूध, शहद डेयरी प्रोडक्ट्स, मक्खन, अंडे और मांस जैसी चीजें शामिल हैं। वीगन डायट में सब्जियां, फल, नट्स और ड्राईफ्रूट्स जैसी प्लांट बेस्ड चीजों को खाया जा सकता है। 

 

क्या वाकई फायदेमंद है ये डायट 

वीगन डायट में खाई जाने वाली चीजें एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये शरीर को बीमार होने से बचाती हैं। इसके अलावा ये डायट ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करती है। ये डायट पर्यावरण की रक्षा करने में भी मददगार साबित होती है। 

 

बॉलीवुड के ये 5 सेलेब्स हैं वीगन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। बावजूद इसके उनकी बॉडी फिर से शेप में आ गई है। एक्ट्रेस वेजिटेरियन डायट को फॉलो करती हैं। उनकी शादी और गोद भराई सेरेमनी के मेन्यू में भी उन्होंने वीगन फूड को शामिल किया था।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की फिटनेस की चर्चा भी सुर्खियों में छाई रहती है। एक्ट्रेस पहले से ही वेजिटेरियन डायट को फॉलो करती थी, लेकिन साल 2019 में वह पूरी तरह से वीगन हो गई थी। एक्ट्रेस ने गाय के दूध को छोड़कर बादाम के दूध पीना शुरू किया है। 

सोनम कपूर

बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री सोनम कपूर का फिगर पूरी तरह से मेंटेन है। सोनम कपूर प्लांट बेस्ड चीजों को फॉलो करती हैं। सोनम कपूर वीगन डायट को अपनाने से पहले कई वर्षों तक वेजिटेरियन रही हैं। उसके बाद उन्होंने दूध और दूध से बनी चीजें खाती हैं।

कंगना रनौत 

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ साल पहले कंगना रनौत वीगन बन गई थीं। वीगन बनने से पहले उन्होंने वेजिटेरियन डायट को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ की डेयरी प्रोडक्ट से उन्हें गैस की समस्या हो रही है। जिसके बाद उन्होंने वीगन बनने का फैसला किया।

जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की कर्वी बॉडी भी फैंस को खूब पसंद हैं। एक्ट्रेस वीगन डायट को फॉलो करती हैं। उनका मानना है कि वीगन बनने के बाद जानवरों की पीड़ा को रोकने में मदद मिल सकती हैं। साथ ही पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

बिग बॉस 16 की सौंदर्या शर्मा हैं वीगन, इन चीजों को छोड़कर बन सकते हैं Vegan

[ad_2]

Source link