[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. सभी चाहते हैं कि पिछले साल की तुलना में नया साल उनका अच्छा गुजरे. पिछले साल की तरह इस साल भी कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. वहीं अगर बात वृषभ राशि के जातकों की जाए तो उनका नया साल काफी अच्छा बीतने वाला है.
देवघर में पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल बेहद सुखद और शांति के साथ बीतने वाला है. व्यापार में मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. जो भी शारीरिक कष्ट रहे हैं, वह नये साल के 4 महीने के अंदर ही समाप्त होते दिख रहे हैं. साथ ही फिजूल खर्चों में भी कमी आएगी. इस साल वृषभ राशि वाले मांगलिक कार्यों से आनंदित रहेंगे.
मजबूत रहेगी आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से वृषभ राशि के जातकों का नए की शुरुआत शुभ रहने वाली है. आमदनी अच्छी होगी. साथ ही पिछले साल जो फिजूलखर्ची हुई है, वह धीरे-धीरे कम होने वाली है. इस साल गुरु वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे वृषभ राशि जातक की उन्नति और भी होने वाली है.
6 महीने के अंदर होंगे मांगलिक कार्य
पारिवारिक दृष्टिकोण से वृषभ राशि वालों के लिए नया साल अच्छा रहने वाला है. अगले 6 महीने के दौरान कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है. अविवाहित का सितम्बर तक विवाह का योग बनने वाला है. हालांकि, अप्रैल माह में वाद-विवाद से थोड़ा बचना होगा. राहु के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है. संतान की प्राप्ति भी हो सकती है.
स्वस्थ रहने के लिए नियमित करें ये काम
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह साल आपका अच्छा रहने वाला है. अगले चार महीने में जो शारीरिक कष्ट हैं, वह समाप्त होंगे. लेकिन, इसके लिए आपको नियमित योग, ध्यान और व्यायाम करना होगा. जून-जुलाई में पेट संबंधित समस्या से परेशान रह सकते हैं. जैसे ही गुरु आपकी राशि में गोचर करेंगे, यह समस्या समाप्त हो जाएगी.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Deoghar news, Horoscope, Life18, Local18
FIRST PUBLISHED : December 23, 2023, 18:57 IST
[ad_2]
Source link