[ad_1]
आकांक्षा दीक्षित/दिल्लीः अक्सर शाम की चाय परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम मानी जाती है. पूरे परिवार के साथ हम गपशप करते हैं. इन चटपटी बातों के साथ अगर चाय के साथ खाने में वेज स्प्रिंग रोल मिल जाए तो बात ही क्या है. यह डिश जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही आसानी से मार्केट में मिल भी जाएगी. मगर स्प्रिंग रोल एक ऐसा लाजवाब स्नैक है, जिसें हम कभी भी खाकर बोर नहीं होते है. बड़े हो या बच्चे स्प्रिंग रोल को सभी खाना पसंद करते हैं. स्प्रिंग रोल का बाहरी क्रस्ट क्रंची और अंदर से सॉफ्ट टेस्ट बेहद अच्छा है, तो वहीं नॉनवेज लवर्स के लिए ये डिश किसी जन्नत से कम नहीं हैं, जोकि दिल्ली में सिर्फ एक दुकान पर ही आपको खाने को मिलेगी.
यह दुकान पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में सेफ स्काई किचन के नाम से है. यह दुकान अपने बटर चिकन स्प्रिंग रोल के लिए पूरी दिल्ली में मशहूर भी है. इस दुकान के संचालक विधुर गुलाटी ने बताया कि दुकान पर आपको इंडियन, चाइनीज और तंदूरी आइटम खाने को मिल जाएंगे. साथ ही बताया कि दुकान का सबसे स्पेशल आइटम बटर चिकन स्प्रिंग रोल है. दुकान मालिक का दावा है कि बटर चिकन स्प्रिंग रोल पूरी दिल्ली में सिर्फ हमारी ही दुकान पर मिलेगा.
इसकी जानें खासियत
इस दुकान के संचालक विधुर गुलाटी ने बताया यह डिश इंडियन और चाइनीज के फ्यूजन से बनायी गई है. इसमें आपको बटर चिकन और चीज़ की फिलिंग मिल जाएगी. यह आपको खाने में अलग ही टेस्ट देगा, बटर चिकन स्प्रिंग रोल की एक प्लेट कीमत 240 रुपये है.
लजीज चिकन शवरमा…दिल्ली में यहां लें टर्किश डिश का मजा, स्वाद के दीवानों की लगी रहती है लाइन
जानें दुकान टाइम और लोकेशन
सेफ स्काई किचन दुकान दोपहर 2 बजे से लेकर रात 12 बजे तक खुली रहती है. इस दुकान पर पहुंचने के लिए आपको रमेश नगर मेट्रो स्टेशन जाना पड़ेगा. इसके बाद वहां से किसी ऑटो से दुकान तक जा सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2023, 17:53 IST
[ad_2]
Source link