Home Life Style वेट कम करने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बड़ा फायदेमंद है राजमा, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

वेट कम करने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बड़ा फायदेमंद है राजमा, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

0
वेट कम करने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बड़ा फायदेमंद है राजमा, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजमा को किडनी बीन्स के नाम से भी जाना जाता है.
इसके कई फायदे हैं जैसे डाइजेशन के लिए बेहतरीन, डायबिटीज कंट्रोल करें और हार्ट हेल्थ को सुधारे आदि.
स्किन के लिए भी राजमा को फायदेमंद माना जाता है.

Benefits of kidney beans. राजमा को किडनी बीन्स के नाम से भी जाना जाता है. न केवल भारत बल्कि अन्य देशों में भी यह बेहद प्रसिद्ध है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें कई पौष्टिक तत्व भी होते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल्स आदि. राजमा की बहुत सी वेराइटीज बाजार में उपलब्ध हैं जैसे लाल राजमा, काले राजमा, सफेद राजमा, स्पॉटेड राजमा आदि. लेकिन, सबका फ्लेवर और स्वाद बेहतरीन होता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन भी सही मात्रा में होता है. शाकाहारी लोगों के लिए यह मीट का अच्छा विकल्प है. राजमा सेहत को सही बनाएं रखते हैं और इसमें बीमारियों से लड़ने के लिए कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या हैं फायदे हैं?

राजमा के क्या फायदे हैं?
वेबएमडी (WebMD) के अनुसार न्यूट्रिशनिस्ट अक्सर राजमा के सेवन की सलाह देते हैं क्योंकि इनमें हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है. इससे होने वाले हेल्थ बेनेफिट्स इस प्रकार हैं:

डाइजेशन के लिए बेहतरीन: राजमा में सॉल्युबल और इंसॉल्युबल दोनों तरह के फाइबर होते हैं. फाइबर डाइजेस्टिव हेल्थ को सही बनाएं रखते हैं.

डायबिटीज को करे कंट्रोल: राजमा की अच्छी बात यह है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो अच्छे होते हैं. यह कार्ब्स डाइजेशन में देरी कराते हैं, जिससे ब्लडस्ट्रीम में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होने में मदद करते हैं.

हार्ट हेल्थ को सुधारे: राजमा का हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है.

वेट मैनेजमेंट: जो लोग वजन कम करना चाहत हैं, वो अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट को कम मात्रा में रखते हैं. फाइबर को अधिक मात्रा में लेना वजन कम करने का अच्छा विकल्प है. राजमा में फाइबर होता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती. इससे वजन कम होने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: डेली डाइट की ये 2 चीजें बिगाड़ रही हैं आपका इम्‍यून सिस्‍टम ! जानकर आप भी चौंक जाएंगे

हड्डियों को बनाएं मजबूत: राजमा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जिससे हड्डियों को मजबूत होने में हेल्प होती है. इसके साथ ही इसमें फोलेट होता है, जिससे जॉइंट हेल्थ सही रहती है. इससे बोन डिजीज का रिस्क भी कम होता है.

स्किन के लिए फायदेमंद: राजमा जिंक का अच्छा स्त्रोत है. इसलिए रोजाना इसे लेने से स्किन हेल्दी रहती है और एक्ने से बचाव होता है.

ये भी पढ़ें: Til Mawa Gajak Recipe: सर्दियों में खाएं स्वाद से भरपूर तिल मावा गजक, ये है आसान रेसिपी

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link