Home Life Style वेट लॉस ही नहीं ब्लड प्रेशर को भी रखती हैं कंट्रोल केले की चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका

वेट लॉस ही नहीं ब्लड प्रेशर को भी रखती हैं कंट्रोल केले की चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका

0
वेट लॉस ही नहीं ब्लड प्रेशर को भी रखती हैं कंट्रोल केले की चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Drinking Banana Tea: चाय पीने के शौकीन लोगों ने आज तक ग्रीन टी, लेमन टी, पिपरमिंट टी जैसी कई तरह की चाय का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बनाना टी के बारे में भी सुना है। केले की चाय का नाम सुनकर हैरान होने वाले लोगों को बता दें कि यह चाय न केवल शरीर को तरोताजा रखती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। केले की चाय में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है। जो दिल को मजबूत बनाने से लेकर पाचन तंत्र में सुधार और दृष्टि बढ़ाने तक की क्षमता रखते हैं।  इसके अलावा इस चाय की खासियत यह है कि यह स्वाद में अच्छी होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान है। 

क्या है बनाना टी?

केले की चाय एक प्रकार की हर्बल टी होती है, जो गर्म पानी में केले को उबालकर बनाई जाती है। केले की चाय केले के छिलके के साथ या बिना छिलके के भी बनाई जा सकती है। हालांकि, आमतौर पर लोग बनाना टी बनाने के लिए केले को छिलके के साथ ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग इसमें स्वाद के लिए अन्य सामग्रियों को भी शामिल करते हैं।

कैसे बनाई जाती है केले की चाय-

केले की चाय बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप केले को गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद बचे हुए तरल को दूध और काली चाय के साथ मिला लें। आपकी टेस्टी बनाना टी बनकर तैयार है। 

केले की चाय पीने के फायदे-

ब्लड प्रेशर रखती है कंट्रोल-


ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगियों के लिए केले की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में लाभ पहुंचा सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को कम करने के लिए रोजाना एक कप बनाना टी पिएं।

तनाव से राहत-

केले की चाय का सेरोटोनिन और डोपामाइन स्वाभाविक रूप से तनाव को कम करके लोगों को खुश महसूस करने में मदद कर सकता है।

अच्छी नींद लेने में करती है मदद-

केले की चाय पीने से अनिद्रा की समस्या में भी फायदा मिलता है। एक शोध में इस बात का जिक्र साफ तौर से मिलता है कि केले का छिलका व्यक्ति के नींद में सुधार करने में सहायक हो सकता है। वजह यह है कि केले के छिलके में ट्रिप्टोफैन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो नींद में सुधार कर सकता है। 

वेट लॉस-

केले की चाय पीने से वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो केले के जूस में एंटी ओबेसिटी प्रभाव मौजूद होता है। इस प्रभाव के कारण केले का जूस मोटापा कम करने में प्रभावी असर दिखा सकता है। 

डिप्रेशन में फायदेमंद-

अवसाद को दूर करने के लिए भी केले की चाय फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, केले  पर हुए शोध से इस बात का पता चलता है कि केले और केले के छिलके के अर्क में  एंटी डिप्रेशन प्रभाव होता है। रोजाना एक कप बनाना टी पीने से व्यक्ति तनाव और डिप्रेशन की समस्या को दूर कर सकता है। 

[ad_2]

Source link