[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Health Benefits Of Olive Oil Massage Benefits: अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज और शाइनी बनाए रखने के लिए अब तक आपने कई तरह के तेल यूज किए होंगे। सरसों, नारियल, बादाम, सूरजमुखी जैसे कई तरह के तेल त्वचा के रूखेपन के कारण होने वाली खुजली और रैशेज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन आज जिस मसाज ऑयल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो न सिर्फ त्वचा का रूखापन दूर करता है बल्कि वेटलॉस और ब्लडप्रेशर जैसी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है। जी हां, इस तेल का नाम है ऑलिव ऑयल। जैतून के तेल से मालिश करने से मोटापा, अनिद्रा, डायबिटीज जैसी परेशानी दूर होने के साथ सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
जैतून के तेल से मालिश करने के 5 गजब के फायदे-
रिलैक्स माइंड-
दिनभर की थकान के बाद ऑलिव ऑयल से मसाज करवाने से स्ट्रेस ही नहीं ज्यादातर सभी मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह मसाज दिमाग को शांत करके अल्जाइमर, डिमेंशिया और डिप्रेशन के खतरे को भी कम करती है।
डायबिटीज-
ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।
सूजन में राहत-
ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करके गठिया और गाउट में होने वाली सूजन और लालिमा को भी कम करने में मदद करते हैं।
वेट लॉस-
नियमित रूप से ऑलिव ऑयल से मसाज करने से माइंड रिलैक्स होता है। जिससे नींद संबंधी परेशानी दूर होती हैं। बता दें, नींद न आने की समस्या होने पर भी वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ऑलिव ऑयल से बॉडी मसाज करने से वजन को कम किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर-
ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है, जिससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में सुधार होता है।
[ad_2]
Source link