Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleवैलेंटाइन डे पर इन कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बनाएं घूमने का...

वैलेंटाइन डे पर इन कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, यहां पहुंचना आसान


ऐप पर पढ़ें

फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महिने में वैलेंटाइन डे जो आता है। इस दिन के आने से पहले ही कपल्स घूमने फिरने की प्लानिंग करने लगते हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताते हैं जो कम भीड़ के लिए जानी जाती हैं। देखिए- 

1) हेमिस, लेह 

लेह के पास ये सबसे खूबसूरत गांव है। जहां नैचुरल खूबसूरती अपनी ओर लोगों को आकर्षित करती है। भीड़-भाड़ से दूर वैलेंटाइन डे मनाने के लिए ये बेहतरीन प्लेस है। अगर आप और आपका पार्टनर दोनों वाइल्ड लाइफ लवर हैं, तो हेमिस नेशनल पार्क की यात्रा करना न भूलें, यहां आप मर्मोट, लंगूर, भेड़िये और हिम तेंदुआ देख सकते हैं।


2) कौसानी, उत्तराखंड

अल्मोड़ा से लगभग 50 किमी दूर कौसानी बेहद खूबसूरत जगह है। भारत के स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाने वाला कौसानी कम भीड़-भाड़ वाली जगह है, पार्टनर के साथ सुकून और शांति के पल बिताने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं। 


3) पेलिंग, सिक्किम

पेलिंग गंगटोक की छिपी जगहों में से एक है। बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम नजारे दिल खुश कर देंगे।  इस जगह से आप कंचनजंगा के ऊपर उगते सूरज को देख सकते हैं। पार्टनर के साथ इस खूबसूरत सनराइज को देखने से ज्यादा रोमांटिक और क्या ही हो सकता है।


4) खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत छोटे हिल स्टेशन को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां पर कुछ लोगों की  भीड़ मिल सकती है, लेकिन आप लोगों से दूर एक शांत जगह में भी अपना वैलेंटाइन मना सकते हैं। देवदार के पेड़, बहती नदी का सुंदर नजारा मनमोहक होता है।

यह भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे पर लवर के साथ बन रहा है घूमने का प्लान, यहां देखें बेस्ट प्लेसिस



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments