[ad_1]
पीएम मोदी ने खोली पाकिस्तान की पोल
उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि आतंकवाद के सरकारी प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 9/11 के हमले के दो दशक से अधिक समय बाद और मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों के एक दशक से अधिक समय बाद भी आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए भयावह खतरा बना हुआ है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग अच्छी तरह बढ़ रहा है।
इमरान खान ने मुल्क की छवि पर जताई चिंता
मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक अनुकूल माहौल जरूरी है जो विश्वास तथा आपसी समझ पर आधारित हो। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका की ओर से जारी संयुक्त बयान ने देश की छवि ‘भारत में सीमापार आतंकवाद के कर्ताधर्ता और इससे ज्यादा कुछ नहीं’ की बना दी है।
[ad_2]
Source link