[ad_1]
हाइलाइट्स
कपड़े धोने से पहले गर्म पानी का यूज करना बेस्ट माना जाता है.
जल्दी कपड़े धोने के लिए ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Simple Steps of Washing Clothes: आजकल कपड़े धोने के लिए अधिकतर घरों में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. मशीन में वॉशिंग पाउडर और कपड़े डालकर टाइमर लगाने की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर मशीन में भी कपड़े धोने में 30-40 मिनट का वक्त लगता है. वॉशिंग मशीन को कपड़े धोने का अच्छा और समय बचाने का तरीका माना जाता है. हालांकि कई बार लोगों के पास कपड़े धोने की मशीन नहीं होती और उन्हें जल्द से जल्द कपड़े धोने पड़ते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कपड़ों को जल्द से जल्द धोने का सबसे आसान तरीका कौन सा है. आज आपको बिना वॉशिंग मशीन के महज 10 मिनट में ढेर सारे कपड़े धोने का आसान तरीका बताएंगे. इसे फॉलो करके आप अपना समय बचा सकते हैं और कपड़े भी चमक जाएंगे.
कपड़ों को अलग-अलग करें – सबसे पहले आप एक रंग के कपड़ों को अलग-अलग कर लें. सफेद कपड़ों को एक साइड रखें. रंगीन कपड़ों को दूसरी साइड रखें. अगर किसी कपड़े से कलर निकलता है, तो उसे अलग रख लें और बाद में धोने के लिए रख दें. अब आप दो अलग-अलग बाल्टियों में गर्म पानी लें. इसमें जरूरत के अनुसार डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट डालें. फिर उसे अच्छी तरह घोल लें.
पानी में भिगोकर रखें कपड़े – अब आप डिटर्जेंट घुले हुए पानी की बाल्टियों में एक जैसे रंग के कपड़े डाल दें. फिर इन कपड़ों को करीब 5 मिनट तक भिगोकर रखें. उसके बाद एक-एक करके कपड़ों को निकालें और उन्हें ब्रश से जल्दी जल्दी साफ करते जाएं. ब्रश हल्के हाथों से करें, ताकि कपड़े खराब न हों. साफ करने के बाद कपड़े एक साइड रखें. जब सभी कपड़े साफ हो जाएं, तब इन्हें ठंडे पानी से अच्छी तरह धोकर निचोड़ लें. इसके बाद कपड़ों को अच्छी तरह पानी में धोकर निकालने के बाद उन्हें धूप में सुखाने के लिए डाल दें.
यह भी पढ़ें- बिना पानी के भी धो सकते हैं गंदे बर्तन, अपनाएं 3 गजब की ट्रिक्स, मिनटों में बनेंगे चमकदार
इस बात का रखें ध्यान – जिन कपड़ों से कलर निकलता है, उन्हें आखिर में गर्म पानी में डिटर्जेंट डालकर कुछ देर भिगोकर रख दें. फिर उन्हें हल्के हाथों से रगड़कर ठंडे पानी से अच्छी तरह धोकर निचोड़ लें. ये कपड़े सुखाने के लिए अलग से डालें और सफेद कपड़ों के ऊपर भूलकर भी न डालें. इस तरह आप ज्यादा से ज्यादा कपड़ों को कम समय में आसानी से धोकर सुखा सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks, Trending news
FIRST PUBLISHED : July 02, 2023, 16:16 IST
[ad_2]
Source link