Home Life Style व्यापार के दाता बुध ग्रह का होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत! अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

व्यापार के दाता बुध ग्रह का होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत! अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

0
व्यापार के दाता बुध ग्रह का होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत! अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का उदय अथवा अस्त होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब कोई ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद उदय अथवा अस्त होता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह मार्च महीने में मीन राशि में उदित होंगे. जिसका प्रभाव सभी राशि की जातकों पर देखने को मिलेगा.

अयोध्या के ज्योतिषि पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्‍योतिष में बुध ग्रह को धन-व्‍यापार, बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना गया है. लिहाजा बुध गोचर, बुध अस्‍त या बुध का उदय लोगों के करियर, व्‍यापार, आर्थिक स्थिति, वाणी पर पड़ता है. ज्‍योतिष में ग्रहों के अस्‍त होने को अच्‍छा नहीं माना गया है. मार्च 2024 बुध ग्रह मीन राशि में उदित होने से तीन राशि के जातक पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा.

मिथुन राशि : मिथुन राशि की जातकों के लिए बुद्ध का उदय होना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी, नौकरी की तलाश पूरी होगी, कारोबारी में धन लाभ हो सकता है, सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए बुद्ध का उदय होना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस राशि के जातकों की अचानक किस्मत चमक सकती है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, तीर्थ यात्रा पर जाने की संयोग बनेंगे, परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होगा, छात्र-छात्राओं को अच्छी सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए बुद्ध का उदय होना आर्थिक तौर पर बहुत लाभप्रद माना जा रहा है. इस दौरान आकस्मिक धन के योग बनेंगे, अटका हुआ कार्य पूरा होगा, हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, वाहन और प्रॉपर्टी का खरीदने का योग बन सकता है .

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

[ad_2]

Source link