[ad_1]
हाइलाइट्स
व्हाइट शुगर में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है.
ब्राउन शुगर वजन कम करने में मददगार होती है.
Difference Between Brown And White Sugar: किसी भी खुशी के मौके पर सभी लोग मीठा जरूर खाते हैं. परीक्षा में पास होने से लेकर जन्मदिन की पार्टियों तक सभी मीठा खाते ही हैं. त्योहारों से लेकर शादी पार्टियों तक मीठे की भरमार रहती है. हालांकि कई लोग जो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं या उन्हें किसी तरह की बीमारी जैसे डायबिटीज होती है वो मीठा खाने से बचते हैं. ऐसे लोग खासतौर व्हाइट शुगर का इस्तेमाल बेहद कम कर देते हैं. सेहत को लेकर सजग रहने वालों के बीच व्हाइट और ब्राउन शुगर को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि व्हाइट और ब्राउन शुगर क्या है. दोनों में क्या अंतर है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि व्हाइट और ब्राउन शुगर में क्या अंतर है और ब्राउन शुगर सेहत के लिहाज से क्यों फायदेमंद है.
व्हाइट और ब्राउन शुगर में अंतर
हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर दोनों को गन्ने के रस से ही तैयार किया जाता है. दोनों चीनी को तैयार करने का तरीका भी लगभग एक जैसा ही होता है. दोनों में अंतर ये होता है कि सफेद चीनी एक शुद्धिकरण प्रक्रिया के माध्यम से उत्पन्न होती है जो भूरे रंग के सिरप को हटा देती है. दूसरी ओर, ब्राउन शुगर या तो गुड़ की मात्रा को बनाए रखने के लिए कम प्रोसेस से गुजरती है या सफेद चीनी को गुड़ के साथ मिलाकर उत्पादित की जाती है. जिसके कारण इसका रंग ब्राउन हो जाता है.
ब्राउन और व्हाइट शुगर के बीच स्वाद का अंतर भी होता है. सफेद चीनी ज्यादा मीठी होती है जिसका उपयोग मिठाई, केक आदि बनाने में किया जाता है जबकि ब्राउन शुगर का फ्लेवर टॉफी, कैरेमल में मिलता है. व्हाइट शुगर में ब्राउन शुगर की तुलना के कैलोरी अधिक होती है. सफेद चीनी को तैयार करते वक्त इसमें सल्फर का इस्तेमाल किया जाता है. सफेद चीनी वजन बढ़ा सकती है.
ब्राउन शुगर के फायदे
ब्राउन शुगर के सेहत को बहुत फायदेमंद होते हैं. यह वजन कम करने के लिए उपयोगी होती है. आइए हम आपको ब्राउन शुगर के फायदे बताते हैं.
1.वजन कम करने में उपयोगी: ब्राउन शुगर का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है. इसमें सफेद चीनी की तुलना में काफी कम कैलोरी होती है. यह वजन कम करती है.
ये भी पढ़ें- खाना खाने के बाद जरूर खाएं गुड़, पाचन तंत्र करे मजबूत, एनर्जी करेगा बूस्ट, 6 फायदे देख दंग रह जाएंगे
2.पाचन दुरुस्त रखे: ब्राउन शुगर में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसमें विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसे तैयार करने में केमिकल का उपयोग नहीं किया किया जाता. यह पाचनतंत्र को मजबूत करती है.
3.पीरियड्स में होने वाली ऐंठन कम करे: ब्राउन शुगर पीरियड्स में होने वाले ऐंठन को कम करती है. मासिक धर्म के दौरान पानी उबालकर उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर अदरक और चाय पत्ती डालकर पीने से दर्द से राहत मिलती है.
ये भी पढ़ें- Benefits Of Makhana: मखाना खाने के 5 जबरदस्त फायदे, वजन करे कंट्रोल, हार्ट को भी रखे हेल्दी
4.स्किन में निखार: ब्राउन शुगर का इस्तेमाल स्किन में निखार लाने के लिए भी किया जाता है. यह स्किन पर मौजूद छोटे-छोटे धब्बे और गंदगी को खत्म करती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle, Sugar
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 13:48 IST
[ad_2]
Source link