
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। जिसमे डिजाइनर के स्टाइलिश आउटफिट में फिल्मी हसीनाओं का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। वहीं कई सारे स्टार किड भी रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में शनाया कपूर का नाम भी शामिल है। डिजाइनर अर्पिता मेहता के लिए शोस्टॉपर बनीं शनाया कपूर खूबसूरत लुक में रैंप पर उतरीं। हालांकि रैंप वॉक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
शनाया कपूर ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कपड़ों में रैंप वॉक की। पीले रंग की सिकुइन वर्क वाली साड़ी के साथ शनाया ने ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज को पेयर किया था। जो कि डिजाइनर के लेटेस्ट समर कलेक्शन से लिया गया था। शनाया इस पीले रंग की साड़ी में काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं। उनके इस रैंप वॉक वाले लुक की फोटोज और वीडियो शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है। इस वीडियो में शनाया कपूर का रैंप वॉक देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
शनाया कपूर रैंप वॉक की वजह से हुईं ट्रोल
शनाया कपूर को रैंप पर वॉक करते देख लोगों ने निगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा है- ‘क्या बेकार वॉक है, डिजाइनर के पैसे बर्बाद।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है डिजाइनर की पूरी मेहनत बेकार हो गई, इससे अच्छा तो स्कूल फैशन शो होता है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है वॉक जीरो है कम से कम पहले वॉक तो करना सीख लेती।
साड़ी थी खास
बात करें शनाया कपूर की साड़ी की तो अर्पिता मेहता के कलेक्शन की ये साड़ी प्री ड्रेप्ड थी। जिस पर ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज को मैच किया गया था। जिसके साथ फ्लोर स्वीपिंग पल्लू ऐड था। वहीं साड़ी की वेस्ट पर फिटिंग इसे मरमेड लुक दे रही थी। सिकुइन और शिमरी वर्क की साड़ी में शनाया ब्यूटीफुल नजर आ रहीं थीं।
[ad_2]
Source link