[ad_1]
हाइलाइट्स
शनि का मार्गी होना 3 राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है.
शनि देव का मार्गी होना सेहत में सुधार और नौकरी में तरक्की ला सकता है.
Shani Marki Ka Asar : ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है. इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. साल 2023 के शुरुआत यानी जनवरी के माह में शनि देव ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया था. शनि देव एक ही राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं. 17 जून को शनि देव कुंभ राशि में वक्री हुए यानी उल्टी चाल शुरू की. लगभग 5 महीने बाद 4 नवंबर 2023 को शनि देव मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे. जिसका सकारात्मक असर 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. वे कौनसी भाग्यशाली राशियां है आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
वृषभ राशि
शनि ग्रह का मार्गी होना यानी कुंभ राशि में सीधी चाल चलना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. वृषभ राशि में शनि देव दसवें भाव में गोचर करेंगे. जिसके कारण इस राशि के जातकों को आर्थिक बल मिलेगा, करियर और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है. घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मन प्रसन्न रहेगा, निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें – हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं चांदी से जुड़े 4 सरल उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति नौकरी में होगी तरक्की
सिंह राशि
नवंबर के महीने में शनि देव का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष फल देने वाला माना जा रहा है. सिंह राशि के सातवें भाव में शनि देव गोचर करेंगे, जिसकी वजह से शश राज योग का निर्माण होगा. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह समय मुनाफे वाला माना जा रहा है. परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर में तरक्की मिलेगी, कानूनी लड़ाई का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.
यह भी पढ़ें –बुध आदित्य योग से 4 राशि के जातकों को लाभ, चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा मान सम्मान होगा धन लाभ
मकर राशि
जिन जातकों की राशि मकर है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनके लिए शनि ग्रह का मार्गी होना धन आगमन को दर्शाता है. मकर राशि के जातक की कुंडली में शनि ग्रह धन भाव में गोचर करेंगे. जिसकी वजह से महत्वपूर्ण वित्तीय फायदे होने की संभावना है. नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिन कार्यों के लिए प्रयास कर रहे हैं उनमें सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : July 25, 2023, 06:24 IST
[ad_2]
Source link