
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लिवर शरीर का जरूरी अंग है। पूरा शरीर इससे जुड़ा होता है। इसलिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। हालांकि, जो लोग रोजाना शराब पीते हैं उनको लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा शराब पीने पर ये सड़ने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के बाकी अंगों को छोड़कर शराब लिवर को ही क्यों खराब करती है? नहीं, तो जानिए-
Health: बीयर से कम होता है कोलेस्ट्रॉल? रोजाना पीने वाले दें ध्यान
क्या करता है लिवर
लिवर, शरीर के डायजेस्टिव ट्रैक्ट से जुड़ा होता है। इसका मतलब है कि हम जो भी खाते हैं उसके अच्छे पोषक तत्व और बुरे तत्व भी लिवर के पास पहुंचते हैं। यहीं पर विटामिन और हॉर्मोन की रिसाइकलिंग का काम होता है। लिवर में आंतों के बैक्टिरिया और पुराने ब्लड सेल्स भी होते हैं। इनका ब्रेकडाउन होने के बाद यह पीले रंग का पीलूरुबिन पिग्मेंट बनाते हैं। इसी की वजह से पेशाब पीले रंग की होती है। वैसे तो लिवर शरीर के सभी हानिकारक तत्वों पूरी तरह से साफ कर देता है। जैसे ये अल्कोहल को पहले एसिडिक एसिड, फिर पानी और सीओ2 में बदल देता है। इसके अलावा ये रोजाना करीब एक लीटर बाइल जूस भी तैयार करता है। जो शरीर के अलग-अलग अंगों में जाकर पाचन में मदद करता है। लिवर, अपने पास खून और मिनरल्स को भी संभाल कर रखता है। ताकी जब भी शरीर को इसकी जरूरत पड़े, तो तो ये ब्लड स्ट्रीम में इसे भेज सके। इसी के साथ ये ब्लड शुगर को भी रेगुलेट करता है। लिवर की एक खासियत होती है कि ये खाना खाने के बाद एक्सट्रा शुगर को अपने पास रख लेता है। फिर जब भी शरीर को थकावट होती है तो ग्लूकोज दे देता है।
क्यों लिवर पर अटैक करती है शराब
शराब का पहला घूंट ही आपके शरीर को परेशान कर सकता है। पेट में जाकर ये गैस्ट्रिक एसिड को परेशान करती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं तो पेट की लाइनिंग पर बुरा असर होता है। लिवर शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। लेकिन लगातार अल्कोहल पीने पर ये शराब को ही फैट के तौर पर जमा करने लगता है। अगर आप पिछले कुछ महीनों से लगातार शराब पी रहे हैं तो इससे कुछ दिन या महीने का ब्रेक आपके पेट को आराम पहुंचा सकता है। ऐसा करने पर दिल को भी फायदा मिलता है।
पूरे शरीर को होता है नुकसान
लिवर के अलावा शराब शरीर के बाकी अंगों को भी अफैक्ट कर सकती है। रोजाना शराब पीने वाले लोगों को इससे कई बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, इसे छोड़ने पर बीमारियों से भी निपटा जा सकता है।
थोड़ी-थोड़ी बीयर पीने से भी शरीर का होता है बुरा हाल, रोजाना पीने वाले जान लें नुकसान
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
[ad_2]
Source link