[ad_1]
Last Updated:
Sharmistha Panoli News: शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर उठे सवालों के बीच कोलकाता पुलिस ने लंबी सफाई दी है. कोलकाता पुलिस ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि गिरफ्तारी देशभक्ति जताने या पाकिस्तान का विरोध करने के …और पढ़ें
शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर उठ रहे सवालों को लेकर कोलकाता पुलिस ने सफाई दी है. (फोटो IANS)
हाइलाइट्स
- शर्मिष्ठा पनोली को नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
- कोलकाता पुलिस ने देशभक्ति के खिलाफ कार्रवाई के आरोप खारिज किए.
- वजाहत खान पर भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा.
नई दिल्ली: शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. कुछ यूज़र्स इसे पाकिस्तान विरोध से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे फ्री स्पीच का मसला बता रहे हैं. कई लोग इस गिरफ्तारी को लेकर सीधे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठा रहे हैं.आरोप-प्रत्यारोपों के बीच कोलकाता पुलिस लगातार इस मामले पर सफाई पर सफाई दे रही है. कोलकाता पुलिस ने एक बार फिर एक बयान जारी कर सफाई दी है. अपनी नई सफाई में कोलकाता पुलिस ने “देशभक्ति के खिलाफ कार्रवाई” जैसे आरोपों को खारिज किया है.
कोलकाता पुलिस ने सफाई दी कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी किसी “पाकिस्तान विरोधी बयान” या “देशभक्ति जताने” की वजह से नहीं, बल्कि “नफरत फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने” के आरोप में हुई है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके खिलाफ 15 मई 2024 को गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज हुई थी.
Some social media accounts are spreading false information that Kolkata Police has unlawfully arrested a law student for opposing Pakistan. This narrative is mischievous and misleading.
Expressing national pride and patriotism is a thing that every citizen and organisation…
— Kolkata Police (@KolkataPolice) June 1, 2025
[ad_2]
Source link