[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
शहनाज गिल और सारा की वेट लॉस जर्नी कई लोगों के लिए प्रेरणा है। दोनों का ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान करता है। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की है। सारा और शहनाज की वजन कम करने की इंस्पिरेशन अलग-अलग रही है। दोनों की बॉडी भी अलग तरह की है। सारा जमकर पसीना बहाती हैं वहीं शहनाज वर्कआउट के मामले में आलसी हैं। दोनों ने एक चैट शो के दौरान इस पर बात की। उन्होंने बताया कि वजन घटाने के बाद दोनों इसे मेनटेन करने के लिए क्या करती हैं।
सारा मिस नहीं करतीं वर्काउट
सारा अली खान अपनी फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन के लिए कई शोज में जा रही हैं। वह शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स में भी पहुंची थीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूब गपशप की। इसके साथ ही बताया कि दोनों खुद को कैसे फिट रखती हैं। बता दें कि सारा अली खान ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले करीब 40 किलो वजन कम किया था। इस जर्नी में उन्हें डेढ़ साल का वक्त लग गया था। वहीं शहनाज गिल ने छह महीने में 12 किलो वजन कम कर लिया था। शो में आकर दोनों ने इस बारे में बात की। सारा अली खान को अक्सर कड़ी मेहनत करते देखा जाता है। उनके इंस्टाग्राम को ही देखकर ये पता चलता है कि वह फूडी भी हैं। सारा ने बताया कि वह जब कहीं जाती हैं और डायट पर कंट्रोल नहीं रखतीं तो उनकी बॉडी पर तुरंत असर दिखता है। इसलिए वह वर्कआउट मिस नहीं करतीं।
सारा अली खान के 2 स्टेप्स ने बदली जिंदगी, ऐसे घटाया 40 किलो वजन
तुरंत बढ़ जाता है सारा का वजन
सारा बताती हैं कि वह अगर 2-3 दिन भी ज्यादा खा लेती हैं तो उनकी स्टाइलिस्ट बताती है कि आउटफिट्स की फिटिंग खराब हो गई। सारा ने यह भी कहा का उनका कंट्रोल अपने खाने पर नहीं है इसलिए वह जमकर पसीना बहाती हैं। सारा को अक्सर पिलाटिस, योग और दूसरी एक्सरसाइज करते देखा जाता है। वह अपने वर्कआउट के लिए काफी रेग्युलर हैं।
शहनाज ने अपनाई यह ट्रिक
वहीं शहनाज गिल ने बताया कि वह बहुत आलसी हैं। उन्हें बिस्तर पर लेटे रहना पसंद है। वह वर्कआउट नहीं करतीं। अपना वेट मेनटेन रखने के लिए उन्होंने पोर्शन साइज घटा रखा है। वह पहले जितना खाती थीं, अब उतना नहीं खातीं बल्कि खाने की मात्रा कम कर दी है। शहनाज ने बताया कि जब उनका वजन ज्यादा था तो लोग बॉडी शेमिंग करते थे। इस वजह से उन्होंने स्लिम होने का फैसला लिया।
शहनाज गिल से लेकर भारती सिंह तक, इन सिलेब्स का ट्रांसफॉर्मेशन है लाजवाब
[ad_2]
Source link