Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeLife Styleशहनाज गिल ने वजन घटाने के लिए खाई थी ये देसी चीजें,...

शहनाज गिल ने वजन घटाने के लिए खाई थी ये देसी चीजें, वेट लॉस के लिए देखें डायट प्लान


Shehnaaz Gill  Weight Loss Secrets: पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के ट्रांसफोर्मेशन की तारीफ होती है। बिग बॉस में जब उन्हें देखा गया था तब उनका बॉडी फिगर काफी हैवी था। हालांकि शो से बाहर आने के बाद वह अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए जुट गईं। एक्ट्रेस ने 6 महीने में 12 किलो वजन कम किया, बिना ज्यादा व्यायाम किए लेकिन केवल सही और पर्याप्त मात्रा में खाना खाकर। शहनाज के वेट लॉस जर्नी को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की जब आप किसी चीज को ठान लें तो कामयाबी जरूर मिलती है।

 

नहीं किया था जिम जॉइन

वेट लॉस के लिए शहनाज ने जिम जॉइन नहीं किया था। अपने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए वज बता चुकीं है कि उन्होंने वजन घटाने के लिए जिम जॉइन नहीं किया था और उन्हें इसके बारे में कोई पछतावा नहीं है। वह अपनी डायट रूटीन को अच्छे से फॉलो करना पसंद करती था। शहनाज बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं करती थीं और अपनी डायट पर 70 प्रतिशत निर्भर थीं।

इतना पीती थीं पानी 

शहनाज हर दिन 2-3 लीटर पानी पीती थीं। शुरुआत के लिए, जिन लोगों को पानी का स्वाद पसंद नहीं है, वे इसमें स्ट्रॉबेरी या खीरे मिला सकते हैं। शहनाज की मानें को यह आपकी स्किन को बिना मेकअप के भी दमकने में मदद करता है।

 

इन चीजों को पूरी तरह किया अवॉइड

1) नॉनवेज

2) पैकेट वाला खना

3) चॉकलेट

4) जंक फूड

5) आइसक्रीम

6) मक्खन और घी

 

सुशी और सबवे सलाद है पसंद

शहनाज गिल ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उन्हें अंडे के साथ सुशी और सबवे सलाद बहुत पसंद है। डायट प्लान के अलावा, उन्होंने  कुछ खाने की चीजों को पूरी तरह से अवॉइड किया था।

 

शहनाज गिल डायट प्लान (Shehnaaz Gill Diet Plan)

मॉर्निंग ड्रिंक –  शहनाद अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी और सेब के सिरके के साथ करती हैं। इसके बाद वह ग्रीन टी पीती थी।

ब्रेकफास्ट – शहनाज ने बताया की वेट लॉस के लिए वह एक हाई-प्रोटीन डायट को फॉलो करती है। वह अपने नाश्ते में अलग-अलग दिनों में स्प्राउट्स, डोसा और मेथी के परांठे लेती थीं।

मिड मॉर्निंग- खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए वह एक गिलास नारियल पानी पीती थी।

लंच – लंच के लिए वह दाल, सब्जी, रोटी ही खाती थीं। लंच के कुछ देर बाद वह एक कप ग्रीन टी पीती थीं।

स्नैक्स – शाम की भूख को शांत करने के लिए शहनाज खुबानी और अनसाल्टेड मखाने जैसे सूखे मेवों खाती थीं। 

डिनर- शहनाज रात के खाने में वही खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं जो उसके दोपहर के खाने में होते हैं। मूंग दाल और 1 रोटी।

सोने से पहले वह दूध का एक गिलास पीती हैं।

बिना डायटिंग सोनाक्षी सिन्हा ने कम किया था 30 किलो वजन, वेट लॉस के लिए ये है सबसे आसान ट्रिक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments