
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
शाओमी और पोको स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। जल्द ही इन ब्रांड्स के चुनिंदा फोन को नया अपडेट मिलने वाला है। दरअसल, Xiaomi चुनिंदा Xiaomi 11T और Poco F4 यूजर्स के लिए लेटेस्ट Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 OS अपडेट रोलआउट कर रहा है। यह अपडेट दोनों हैंडसेट के लिए नए फीचर्स, लेटेस्ट फर्मवेयर वर्जन, सिक्योरिटी पैच और बहुत कुछ लेकर आया है। अपडेट सबसे पहले Mi पायलट प्रोग्राम में इनरोल यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। यह जल्द ही ये सभी के लिए उपलब्ध होगा। जबकि Xiaomi 11T स्मार्टफोन को सितंबर 2021 में Android 11 OS ऑनबोर्ड के साथ लॉन्च किया गया था, Poco F4 को 2022 में Android 12 OS के साथ लॉन्च किया गया था।
नए अपडेट में क्या-क्या खास, जानिए
Xiaomiui द्वारा शेयर किए गए डिटेल के अनुसार, Xiaomi 11T पर MIUI 14 अपडेट नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स को लाता है, जिसमें नए सुपर आइकन, विजेट्स और नए विजुअल डिजाइन के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ शामिल है। इसके अलावा, अपडेट फर्मवेयर वर्जन MIUI 14.0.3.0 TKWMIXM और दिसंबर 2022 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
धूम मचाने आ रहा Moto का बाहुबली फोन, 12GB रैम और 60MP सेल्फी कैमरा; कीमत
Xiaomi 11T पर लेटेस्ट अपडेट ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है। इसका साइज 3.5GB है और इसे MIUI डाउनलोडर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। Xiaomi 11T को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था, जो Android 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चल रहा था। MIUI 14 अपडेट इसका दूसरा प्रमुख OS अपडेट है।
इसके अलावा, MIUI 14 अपडेट ग्लोबली पर और यूरोपीय इकॉनोमिक एरिया (EEA) में पोको F4 पर भी जारी किया जा रहा है। हैंडसेट को 2022 में Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 ऑनबोर्ड के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे अपना पहला प्रमुख OS अपडेट प्राप्त हुआ है। अपडेट Xiaomi 11T जैसे ही फीचर्स के साथ आया है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ शामिल है। इसने सेटिंग मेनू में सर्च में भी सुधार किया है।
ऑफर: ₹499 में 60Mbps ब्रॉडबैंड; WiFi राउटर, 100 GB डेटा और 2 महीने सर्विस एकदम FREE
नए POCO F4 MIUI 14 अपडेट में फर्मवेयर वर्जन V14.0.1.0.TLMINXM है और इसमें दिसंबर 2022 सिक्योरिटी पैच शामिल हैं।
इस महीने की शुरुआत में, Xiaomi 12 को MIUI 14 अपडेट मिलना शुरू हुआ था। MIUI 14 को दिसंबर में एक वर्चुअल इवेंट में पेश किया गया था, जहां कंपनी ने अपनी प्रमुख Xiaomi 13 सीरीज का भी पेश किया था। कंपनी ने तब एलिजिबल डिवाइसेस के लिए MIUI 14 के रोलआउट के लिए अपने रोडमैप का खुलासा किया।
[ad_2]
Source link