Home Tech & Gadget शाओमी का रोबोट ₹12,500 सस्ते में! कर देगा पूरे घर की सफाई; खुद हो जाता है चार्ज

शाओमी का रोबोट ₹12,500 सस्ते में! कर देगा पूरे घर की सफाई; खुद हो जाता है चार्ज

0
शाओमी का रोबोट ₹12,500 सस्ते में! कर देगा पूरे घर की सफाई; खुद हो जाता है चार्ज

[ad_1]

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी के पास बड़ा स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो तो है ही, कंपनी बाकी सेगमेंट्स में भी टेक प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। भारत में शाओमी का क्लीनिंग रोबोट भी खूब पसंद किया जा रहा है, जिसकी कीमत बड़े डिस्काउंट के चलते अब 20,000 रुपये से कम हो गई है। 

शाओमी का क्लीनिंग रोबोट Mi Robot Vacuum-Mop P शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर करीब 12,000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। बेहद कम कीमत में यह रोबोट घर लाकर आप घर की सफाई का काम इसके जिम्मे सौंप सकते हैं। इस रोबोट में ढेरों इंटेलिजेंट फीचर्स मिलते हैं, जिनके साथ आसानी से सफाई की जा सकती है। 

शाओमी का तोहफा! आपका पुराना डिब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, चलने लगेंगी नेटफ्लिक्स-यूट्यूब जैसी ऐप्स

इतनी कीमत पर मिल रहा है क्लीनिंग रोबोट 

Mi Robot Vacuum-Mop P की कीमत भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये रखी गई थी लेकिन अमेजन पर इसे 37 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। Amex Credit Card और Standard Chartered Bank Credit Card से EMI लेनदेन पर 7.5 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। 

HSBC Cashback Card Credit Card से भुगतान की स्थिति में 5 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन ऑफर्स का पूरा फायदा मिले तो डिवाइस पर कुल 12,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। 

25,000 रुपये वाला Redmi SmartTV अब 10,000 रुपये से कम में, यहां से खरीदें

पूरे घर की सफाई कर सकता है Mi Robot

शाओमी का यह क्लीनिंग रोबोट एक स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करता है, जो अपने आप पूरे घर को स्कैन करता है और कोने-कोने की सफाई कर देता है। इसमें 2100 Pa सक्शन और हाई-एंड ब्रशलेस मोटर दिए गए हैं, जिससे धूल और गंदगी आसानी से साफ की जा सके। इसमें 3200mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 130 मिनट तक का रन-टाइम मिल जाता है। 

डिवाइस में दिया गया है खास 2-in-1 मोड

Mi Robot में 2-in-1 स्वीपिंग एंड मॉपिंग फंक्शन दिया गया है और 3 अलग-अलग मोड्स मिलते हैं। ये मोड्स स्वीपिंग एंड मॉपिंग, स्वीपिंग ओनली और मॉपिंग ओनली हैं। यह रोबोट पूरे घर की इंटेलिजेंट मैपिंग कर लेता है और इसे स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। LDS लेजर नेविगेशन के साथ यह अपने आप सफाई करने के बाद चार्जिंग स्टेशन तक चला जाता है और खुद चार्ज हो जाता है।

[ad_2]

Source link