[ad_1]
शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों की लाइफ को पूरी तरह से बदल देता है। भारत में शादी को सात जन्मों का साथ बताते हैं, लेकिन इन दिनों डिफरेंट माइंड सेट की वजह से रिश्ते टूट रहे हैं। ऐसे में अपने रिश्ते ोक स्ट्रॉनग बनाने के लिए आपको कुछ चीजों को अपनाना चाहिए। यहां कुछ ऐसे काम बता रहे हैं, जो आपको शादी के बाद अपने पार्टनर के लिए करने चाहिए।
करें तारीफ
तारीफ हर किसी को पसंद होती है। तैयार होने के बाद या फिर कुछ कुकिंग के बाद अक्सर ऐसा लगता है कि काश कोई तारीफ कर दे। बात करें शादीशुदा लाइफ की तो रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप दोनों को एक दूसरी की तारीफ करनी चाहिए। खासकर ऐसा तब करें जब आपका पार्टनर स्पेशली आपके लिए कुछ करे।
दें गिफ्ट
किसी त्योहार या फिर बर्थडे-एनिवर्सरी पर एक दूसरे को गिफ्ट देना एक कॉमन बात है, लेकिन यूं ही किसी को खुश करने के लिए भी गिफ्ट देना एक अच्छा आइडिया है। पार्टनर को कुछ ऐसी चीजें दे सकते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत है।
खुलकर बात
शादी के बाद पति और पत्नी में कोई भी बात छिपानी नहीं चाहिए। मन में बात रखना सही नहीं है, इसलिए पार्टनर के साथ खुलकर बात करना जरूरी है।
गले लगाएं
पार्टनर को गले लगाने पर आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। जैसे तनाव कम होता है, आप खुश रहते हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, डिप्रेशन दूर होता है। इसके अलावा भी गले लगने के खूब फायदे हैं।
सरप्राइज है जरूरी
किसी भी रिश्ते को स्पेशल बनाने के लिए कुछ न कुछ चीजों को करते रहना जरूरी है। ऐसे में पार्टनर को सरप्राइज देना बहुत जरूरी होता है। इससे आपके बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बनती है।
शादीशुदा रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं ये 5 चीजें, अनजाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
[ad_2]
Source link