Home National शादी से मुकरे प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका का ‘प्लान’ सफल, चार दिन बाद पंचायत ने मंदिर में डलवाए फेरे

शादी से मुकरे प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका का ‘प्लान’ सफल, चार दिन बाद पंचायत ने मंदिर में डलवाए फेरे

0
शादी से मुकरे प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका का ‘प्लान’ सफल, चार दिन बाद पंचायत ने मंदिर में डलवाए फेरे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चार दिन से अन्न- जल छोड़े बैठी प्रेमिका आखिरकार प्यार की जंग जीतने में कामयाब हो गई। प्रेमी शादी से मुकरा तो उसे सबक सिखाने प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी और उसके परिजनों का दिल नहीं पसीजा तो प्रेमिका ने शुक्रवार शाम तक खुदकुशी की धमकी दे डाली। प्रेमिका की धमकी के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव में बैठी पंचायत ने प्रेमी और उसके परिजनों को समझाया। शाम को प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी गई।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के जटपुरा और शादीनगर शादरा गांव से जुड़ा हुआ है। जटपुरा निवासी एक युवक का शादी नगर की युवती के साथ 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 दिन पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर कहा कि वह अब दूसरी जगह से शादी कर रहा है। शादी की बात सुन प्रेमिका नंगे पांव अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर जा पहुंची। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ।

लाख बिनती के बाद प्रेमी और उसके परिजनों का दिल नहीं पसीजा तो प्रेमिका ने शुक्रवार शाम तक खुदकुशी की चेतावनी दे डाली। प्रेमिका वापस अपने घर चली गई और उसने खाना पीना छोड़ दिया। 4 दिन से भूखी प्यासी प्रेमिका शुक्रवार सुबह थाने पहुंची और पुलिस को पूरा माजरा बताया। पुलिस के दबाव के चलते गांव के संभ्रांत लोगों ग्राम प्रधान महिपाल एवं डॉ रूप बसंत ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बैठा लिया। करीब 2 घंटे चली पंचायत के बाद दोनों परिवारों में सहमति बन गई। शुक्रवार 3 बजे मंदिर में जाकर प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। 4 दिन तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिर प्रेमिका प्यार की जंग जीतने में कामयाब रही।

[ad_2]

Source link