Home Entertainment ‘शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा… सिनेमाघर में आग लगा दूंगा, भगवा का अपमान नहीं सहूंगा’- महंत परमहंस आचार्य

‘शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा… सिनेमाघर में आग लगा दूंगा, भगवा का अपमान नहीं सहूंगा’- महंत परमहंस आचार्य

0
‘शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा… सिनेमाघर में आग लगा दूंगा, भगवा का अपमान नहीं सहूंगा’- महंत परमहंस आचार्य

[ad_1]

मुंबई. Shah Rukh Khan Pathaan Conroversy: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद जोरों पर है. इस फिल्म को लेकर कई सारे राजनेता, संत और दर्शक अपनी राय रख रहे हैं, लेकिन अब ‘पठान’ को लेकर ‘अयोध्या के संत’ ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है. तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने कहा है कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे. इसके साथ ही परमहंस आचार्य ने कहा कि ‘बेशर्म रंग’ गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है.

महंत परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि, “इसे लेकर हमारे सनातन धर्म के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है. अगर मुझे फिल्म जिहादी से जुड़ी मिल गई तो मैं उसे भी जिंदा जला दूंगा.” आचार्य इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, अगर ‘पठान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वह सिनेमाघरों पर भी आग लगा देंगे.

आचार्य ने तो पठान फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए भी कहा है. बता दें, इससे पहले अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने भी फिल्म का विरोध किया था. वहीं फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं.

Tags: Pathan, Shah rukh khan, Shahrukh khan

[ad_2]

Source link