Home Life Style शाहिद कपूर भी ले चुके हैं इस मिठाई का स्वाद, विदेशों तक रहती है डिमांड! बेहद खास है ये ‘बाल मिठाई’!

शाहिद कपूर भी ले चुके हैं इस मिठाई का स्वाद, विदेशों तक रहती है डिमांड! बेहद खास है ये ‘बाल मिठाई’!

0
शाहिद कपूर भी ले चुके हैं इस मिठाई का स्वाद, विदेशों तक रहती है डिमांड! बेहद खास है ये ‘बाल मिठाई’!

[ad_1]

Last Updated:

Nainital: नैनीताल अपनी खूबसूरती के साथ ही यहां की मिठाइयों के लिए भी फेमस है. यहां मिलने वाली बाल मिठाई इतनी पसंद की जाती है कि विदेशों तक इसकी डिलीवरी होती है.

X

नैनीताल

नैनीताल में मामू स्वीट्स की मिठाइयां प्रसिद्ध हैं

हाइलाइट्स

  • नैनीताल की बाल मिठाई विदेशों तक प्रसिद्ध है.
  • शाहिद कपूर भी मामू स्वीट्स की बाल मिठाई खा चुके हैं.
  • बाल मिठाई की कीमत 440 रुपये प्रति किलो है.

नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल सिर्फ अपनी खूबसूरत झीलों और प्राकृतिक नज़ारों के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां की मिठाइयों का स्वाद भी लोगों को बार-बार खींच लाता है. नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बाजार में साल 1940 से अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों का स्वाद परोस रही ‘मामू स्वीट्स’ की बात करें तो यह दुकान मिठाई प्रेमियों की पहली पसंद है. वैसे तो यहां बहुत सी मिठाइयां मिलती हैं लेकिन यहां की एक खास स्वीट लोगों को बहुत पसंद आती है.

शाहिद कपूर भी ले चुके हैं स्वाद
मामू स्वीट्स की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है बाल मिठाई, जो खास तौर पर कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक मिठाई मानी जाती है. खोया, चीनी और छोटे सफेद चीनी के दानों से बनी यह मिठाई स्वाद में जितनी लाजवाब है, उतनी ही ताकत देने वाली भी मानी जाती है. स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक, हर कोई बाल मिठाई का दीवाना है. यही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी मामू स्वीट्स की बाल मिठाई के स्वाद के फैन हैं. मशहूर बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ की शूटिंग भी इस दुकान में हो चुकी है, जहां शाहिद कपूर मामू की मिठाई का स्वाद ले चुके हैं.

देशी घी में बनती हैं मिठाइयां
दुकान मालिक बताते हैं कि आज़ादी के पहले से उनके पिताजी ने इस दुकान की शुरुआत की थी. तब यह दुकान छोटी हुआ करती थी, लेकिन अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों और अच्छी गुणवत्ता के कारण अब यहां की मिठाइयां देश में ही नहीं, विदेशों तक जानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि यहां की चॉकलेट और बाल मिठाई काफी प्रसिद्ध हैं. वहीं दुकान के संचालक बताते हैं कि उनकी दुकान में आपको पहाड़ों की मशहूर बाल मिठाई मिल जाएगी.

विदेशों तक जाती है मिठाई
उनके यहां रोजाना मिठाइयां शुद्ध देशी घी में तैयार की जाती हैं, जो दिल्ली, मुंबई समेत अमेरिका और दुबई तक जाती हैं. उनके यहां बाल मिठाई की कीमत 440 रुपये प्रति किलो है. उनके यहां आपको पहाड़ी मिठाइयों के साथ ही चंद्रकला, चॉकलेट, बर्फी और भी कई मिठाइयों की किस्में मिल जाएंगी.

homelifestyle

शाहिद कपूर भी ले चुके हैं इस मिठाई का स्वाद, विदेशों तक रहती है डिमांड!

[ad_2]

Source link