[ad_1]
झारखंड में धनबाद जिले के हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों में अल्पकालीन संविदा पर 182 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। 182 पदों के लिए विभाग को 8210 आवेदन मिले हैं। इनमें हाईस्कूलों के 152 पद के लिए 6144 तथा प्लस टू स्कूलों के 32 पद के लिए 2066 आवेदन शामिल हैं। आवेदनों की स्क्रूटनी अब अंतिम चरण में है। स्क्रूटनी में कई बातें सामने आ रही है।
सूत्रों की मानें तो सैंकड़ों आवेदन रद्द हो जाएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत अन्य राज्यों से 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने भी बड़ी संख्या में नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। दर्जनों डीएलएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया है, जबकि हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य है। जानकारों का कहना है कि शिक्षक पद के लिए तो सिर्फ स्नातक पास कई युवाओं ने आवेदन कर दिया है। इन आवेदकों का आवेदन रद्द होना तय है।
जानकारों का कहना है कि नियुक्ति के लिए जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि 22 मार्च 2022 के आदेशानुसार अनिवार्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मैट्रिक (10वीं) व इंटर (12वीं) झारखंड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। चयनित स्नातकोतर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रत्येक महीना 27,500 रुपए व स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को 26,250 रुपए भुगतान किया जाना है।
यूपी टीजीटी शिक्षक भर्ती की ओएमआर शीट में हेरफेर, पास को कर दिया फेल
पूछ रहे आवेदक : साक्षात्कार या लिखित परीक्षा कब
शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी स्थानीय विभाग के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी कार्यालय का भी चक्कर लगा रहे हैं। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आवेदन के बाद अब अगली प्रक्रिया कब शुरू होगी, क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर थी। अब तक आवेदनों की स्क्रूटनी ही की जा रही है। अभ्यर्थी की नजरें धनबाद एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना पर टिकी हुई है।
[ad_2]
Source link