Home Health शुगर मरीजों के लिए हानिकारक है गेहूं की रोटी, पड़ जाएंगे लेने के देने

शुगर मरीजों के लिए हानिकारक है गेहूं की रोटी, पड़ जाएंगे लेने के देने

0
शुगर मरीजों के लिए हानिकारक है गेहूं की रोटी, पड़ जाएंगे लेने के देने

[ad_1]

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो तब होती है जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन का निर्माण नहीं हो पाता या फिर शरीर इंसुलिन का उपयोग नहीं तरीके से नहीं कर पाता है. ऐसे में ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ जाता है. ग्लूकोज का इस्तेमाल शरीर की ऊर्जा के लिए उपयोग किया जाता है. वहीं इन दिनों ज्यादातर लोगों को शुगर की दिक्कत हो रही है. वहीं डायबिटीज और भी कई अन्य बीमारियों को न्योता देता है. डायबिटीज से राहत पाने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर काफी ध्यान देने की जरूरत है. लोग खाने के लिए गेहूं के आटे की रोटी का इस्तेमाल करते हैं. जो कि आपके शुगर लेवल को बढ़ाता है. 

गेहूं की रोटी के नुकसान

डायबिटीज के रोगियों को लगता है​ कि रोटी खाने से बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गेहूं की रोटी में कार्ब्स और शुगर की मात्रा अ​धिक होती है. वैसे तो डायबिटीज रोगियों को शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए कार्ब्स लेना जरूरी होता है. लेकिन डायबिटीज पेशेंट को गेहूं की रोटी से कार्ब्स लेने से बचना चाहिए.

गेहूं की रोटी में शुगर 

अगर डायबिटीज पेशेंट गेहूं की रोटी खाना भी चाहते हैं, तो इसके साथ पनीर या मूंग की दाल का सेवन जरूर करें. इससे डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिलेगा. गेहूं की रोटी में शुगर होता है. इससे बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेटस भी अधिक होते हैं. अगर गेहूं की रोटी खाएंगे, तो इससे बाॅडी में दिक्कत बढ़ सकती है.

इस आटे के साथ मिलाकर खाएं 

गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटी खा सकते हैं. गेहूं के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ाता है. पोषक तत्वों से भरपूर रागी को सुपरफूड कहा जाता है. ये फाइबर से भरपूर होता है. इस आटे की रोटी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

इस आटे की रोटी का करें सेवन

बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है. इससे बाॅडी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसकी तासीर गर्म होती है. ऐसे में इसका सेवन सर्दी में अ​धिक किया जाता है. इसके आटे की रोटी काफी स्वादिष्ट होती हैं. ज्वार में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये एक मोटा अनाज है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में गेहूं की जगह डायबिटीज मरीज इस आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.  

 

 



[ad_2]

Source link