[ad_1]
हाइलाइट्स
नौतपा में पृथ्वी पर सूरज की किरणें प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालती है.
नौतपा में सूर्य देव की पूजा करना भी लाभकारी होता है.
Nautapa 2023 Time and Date : नौतपा या सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष महत्वपूर्ण है. नौतपा सूरज बेहद तपता है जिसकी तपन सीधे धरती पर दिखाई देती है. नौतपे की शुरुआत 25 मई 2023 से हो चुकी है. इस दौरान भीषण गर्मी ना सिर्फ इंसान बल्कि पृथ्वी पर मौजूद अन्य जीव-जंतुओं को भी बेहाल कर देती है. नौतपा में सूरज अपने चरम पर भीषण आग बरसाएंगे. जिससे बचने के लिए सभी को पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए. दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया हमें बता रहे हैं नौतपा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व.
क्या है नौतपा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव जब जेष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो धरती का तापमान बहुत बढ़ जाता है. जिससे ना सिर्फ इंसान बल्कि पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जंतुओं पर इसका गहरा असर देखने को मिलता है. सूर्य देव पूरे 14 दिन रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. इसमें शुरुआती 9 दिनों तक गर्मी अपने चरम पर होगी, ये 9 दिन धरती जमकर तपेगी यही कारण है कि इसे नौतपा कहा जाता है
यह भी पढ़ें – क्या होता है गोत्र, क्या है इनका महत्व, क्यों नहीं होता एक ही गोत्र में विवाह?
कब से कब तक है नौतपा?
साल 2023 के नौतपे की शुरुआत 25 मई 2023 रात 1:16 से हो चुकी है. सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर चुके हैं. इसका समापन 8 जून 2023 सुबह 6:40 पर होगा. इसका प्रभाव पूरे 14 दिन देखने को मिलेगा और शुरू के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी.
शुभ योग में नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश गुरु पुष्य योग में हो रहा है. गुरु पुष्य योग बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषी गणना के अनुसार यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2023 में नौतपा के प्रभाव से अच्छी बारिश हो सकती है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जिस जिस वर्ष नौतपा में खूब तपन होती है तो उस साल जमकर बारिश होती है.
नौतपा का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
मौसम विज्ञान के अनुसार नौतपा में पृथ्वी पर सूरज की किरणें प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालती है. जिसकी वजह से भीषण गर्मी होती है जो समुद्र के पानी का बहुत तेजी से वाष्पीकरण कर बादलों का निर्माण करती है. इसके कारण मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जाती है.
यह भी पढ़ें – कब से शुरू हो रहा श्रावण मास, 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का रहेगा सावन, 19 साल बाद बन रहा संयोग
नौतपा में क्या करें?
1.नौतपा के दौरान आटे से भगवान ब्रह्मा की मूर्ति बनाकर पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है.
2.शास्त्रों में नौतपा के दौरान जरूरतमंद और गरीब लोगों को सत्तू, पंखा, जल, फल और घड़े का दान करना बेहद लाभकारी और शुभ माना गया है.
3.नौतपा में सूर्य देव की पूजा करना भी लाभकारी होता है.
4.नौतपे के दौरान पशु पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करना शुभ फलदाई माना जाता है.
5.इस दौरान मसालेदार खाने से बचें और मौसमी फल, ठंडी चीजों का सेवन करें.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:19 IST
[ad_2]
Source link