[ad_1]

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गुलजार रहा। बाजार में चौतरफा खरीदारी लौटने से बीएसई सेंसेक्स 721.13 अंक चढ़कर एक बार फिर 60,566.42 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी अच्छी तेजी रही। निफ्टी 207.80 अंक की तेजी के साथ 18,014.60 अंक पर रहा। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही थी। आपको बाता दें कि पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटा, जबकि निफ्टी में 462.20 अंक या 2.52 प्रतिशत की गिरावट आई थी। शेयर बाजार में बंपर तेजी आने से निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले हो गई। एक दिन में निवेशकों की 5 लाख करोड़ की कमाई हो गई। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी रही।

सेंसेक्स
निवेशकों को 5 लाख करोड़ से अधिक की कमाई
आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आने से निवेशकों की एक दिन में पांच लाख करोड़ से अधिक की कमाई हो गई। दरअसल, जब शुक्रवार को बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.72 लाख करोड़ रुपये था जो आज सोमवार को बढ़कर 2.77 लाख करोड़ से अधिक हो गया। इस तरह निवेशकों को एक दिन में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो गई। वहीं, पिछले हफ्ते सिर्फ चार दिन में निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा था।

सेंसेक्स
[ad_2]
Source link