Home Life Style शेर की दहाड़, झरना और तारे… हैदराबाद का यह पार्क बना रोमांच का समंदर!

शेर की दहाड़, झरना और तारे… हैदराबाद का यह पार्क बना रोमांच का समंदर!

0
शेर की दहाड़, झरना और तारे… हैदराबाद का यह पार्क बना रोमांच का समंदर!

[ad_1]

Last Updated:

Hyderabad News: हैदराबाद के कोंडापुर स्थित बॉटनिकल गार्डन में तेलंगाना वन विकास निगम द्वारा तैयार वर्चुअल जंगल सफारी लोगों को 9डी वीआर तकनीक से जंगल, अंतरिक्ष और समुद्र की रोमांचक यात्रा कराती है. 360 डिग्री थि…और पढ़ें

X

Virtual

Virtual Safari Hyderabad 

हाइलाइट्स

  • हैदराबाद में वर्चुअल जंगल सफारी का नया अनुभव
  • 360 डिग्री थिएटर में 9डी वीआर तकनीक से सफारी
  • चार करोड़ की लागत से तैयार हुआ पार्क

हैदराबाद में वर्चुअल जंगल सफारी का नया अनुभव
हैदराबाद. आमतौर पर सफारी का आनंद उठाने के लिए लोग जू पार्क जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैदराबाद में एक ऐसा जू पार्क है जो पूरी तरह वर्चुअल है. जहां आप वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद वर्चुअल माध्यम से उठा सकते हैं. यह सफारी तेलंगाना राज्य वन विकास निगम द्वारा हैदराबाद के कोंडापुर में बॉटनिकल गार्डन की 7 एकड़ भूमि पर तैयार की गई है.

लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में इस वर्चुअल वाइल्डलाइफ सफारी का अनुभव अत्याधुनिक वीआर तकनीक के माध्यम से कराया गया. इसमें पर्यटकों को एक नकली जंगल में ले जाया जाता है. जहां शेरों और बाघों जैसे जंगली जानवर देखने को मिलते हैं. ऐसा लगता है जैसे आप असली सफारी गाड़ी में घूम रहे हों. यह पूरी प्रक्रिया रीयल लाइफ का एहसास कराती है.

360 डिग्री इंडोर थिएटर में 9डी सैर
बॉटनिकल गार्डन में एक 360 डिग्री इंडोर थियेटर है. यहां बैठे-बैठे 9डी वीआर तकनीक से जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है. यह तकनीक दर्शकों को वास्तविक जंगल की यात्रा का अनुभव कराती है.

जंगल के बाद स्पेस वॉक और वर्चुअल सैर
इस वर्चुअल सफारी में जंगल की दुनिया के बाद स्पेसवॉक का भी अनुभव मिलता है. जहां आप अंतरिक्ष से पृथ्वी को देख सकते हैं. झरने से गिरते पानी का अनुभव ऐसा लगता है जैसे आप झरने के नीचे खड़े हों. हरे-भरे जंगलों और जानवरों के साथ यह सफारी ठंडे अंटार्कटिका तक भी ले जाती है. जहां पेंगुइन देखने को मिलते हैं और बर्फीले इलाके का भ्रमण होता है. इसके साथ-साथ समुद्र के अंदर की दुनिया का अनुभव भी कराया जाता है. जिससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे आप पानी के अंदर हैं. इस पार्क में बस यात्रा के माध्यम से पर्यटकों को तेलंगाना की स्वदेशी जनजातियों, झरनों और उनकी सांस्कृतिक प्रथाओं के प्रामाणिक फुटेज दिखाए जाते हैं. इस दौरान पर्यटक जनजातियों के दैनिक जीवन और उनके जीवंत उत्सवों को करीब से देख सकते हैं.

चार करोड़ की लागत से तैयार हुआ पार्क. टिकट और सुविधाएं
करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पार्क कोंडापुर के बॉटनिकल गार्डन में 2 किलोमीटर के ट्रैक में फैला हुआ है. यहां घूमने के लिए अलग-अलग आकर्षण केंद्र हैं जो दर्शकों को आकर्षित करते हैं. यहां बस और ऑटो से पहुंचा जा सकता है. सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन रायदुर्ग, हाईटेक सिटी और माधापुर है. यहां 20 रुपये का प्रवेश टिकट लगता है. उसके बाद एक कार्ड दिया जाता है जिसे रिचार्ज करवाना होता है. पार्क में कुल आठ प्रोग्राम होते हैं जिनकी कीमत 200 से 400 रुपये के बीच होती है. इन सभी का आनंद पर्यटक उठा सकते हैं.

homelifestyle

शेर की दहाड़, झरना और तारे… हैदराबाद का यह पार्क बना रोमांच का समंदर!

[ad_2]

Source link