Home Entertainment शॉकिंग! जिस टीवी एक्ट्रेस Veena Kapoor को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, उसने पुलिस स्टेशन पहुंच सबको चौंकाया

शॉकिंग! जिस टीवी एक्ट्रेस Veena Kapoor को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, उसने पुलिस स्टेशन पहुंच सबको चौंकाया

0
शॉकिंग! जिस टीवी एक्ट्रेस Veena Kapoor को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, उसने पुलिस स्टेशन पहुंच सबको चौंकाया

[ad_1]

veena kapoor- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
veena kapoor is alive

बीते दिनों एक्ट्रेस Veena Kapoor की मौत की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। Veena Kapoor के बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट पीटकर उनकी हत्या की थी। लेकिन अब इस मामले में नई खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, जिस एक्ट्रेस वीणा कपूर की तस्वीर वायरल हुई थी जो जिंदा हैं और लोगों ने उन्हें मृत समझकर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे दी। इसके साथ ही वीणा कपूर के बेटे को भी सोशल मीडिया पर लोग भला-बुरा कह रहे हैं। अब वीणा कपूर ने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि वह जिंदा हैं।

यह भी पढ़ें: केएल राहुल-अथिया शेट्टी की वेडिंग डेट पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बताया कब होगी शादी!

बता दें कि ये बात सच है कि बीते दिनों एक्ट्रेस वीणा कपूर की मौत हुई थी, जिन्हें उनके बेटे ने ही बड़ी बेरहमी से मारा था। लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरी एक्ट्रेस वीणा कपूर की तस्वीर शेयर कर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया था। जिंदा एक्ट्रेस वीणा कपूर ने अपने बेटे अभिषेक चड्डा के साथ पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। वीणा कपूर ने कहा कि जब से सोशल मीडिया पर ये खबर आई है तब से ही वो परेशान हैं और बहुत लोग मैसेज और फोन कर रहे हैं। वीणा कपूर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह जिंदा हैं और बेटा ही उनका ख्याल रखता है। वीणा कपूर ने आगे कहा, ‘जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वो भी एक्ट्रेस थीं और हम दोनों ने एक पंजाबी सीरियल में साथ काम भी किया था। पर मैं वो वीना कपूर नहीं हूं, हमारा नाम एक जैसा है। मैं गोरे गांव में अपने बेटे के साथ रहती हूं।’

Vivek Agnihotri ने अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब, दोनों फिल्ममेकर्स के बीच शुरू हुई बहस

वीणा कपूर जिनकी हुई हत्या

जिन वीणा कपूर की हत्या हुई है उन्होंने ‘बंधन फेरों के’ में काम किया था। जानकारी के मुताबिक, वीणा कपूर की हत्या उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में की। वाणी कपूर के बेटे सचिन कपूर ने प्रॉपर्टी के लालच में मां को मारकर उनकी बॉडी को करीब 90 किलोमीटर दूर ले जाकर एक नदी में फेंक दिया था। पुलिस को इस हत्याकांड की खबर तक लगी जब वाणी कपूर के दूसरे बेटे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और तब पुलिस ने इस मामले ही पड़ताल की।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और पत्रलेखा हुईं हादसे का शिकार, विराट को लगा झटका

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link