[ad_1]
Bharat Shatrughna Kiske Avatar : सनातन धर्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम का दर्जा प्राप्त है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनके सर्वोत्तम आचरण के कारण ही उन्हें यह उपाधि दी गई है. हिंदू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथों में से एक रामचरितमानस के अनुसार भगवान राम चार भाई हैं. भगवान राम जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, उनके छोटे भाई लक्ष्मण जिन्हें शेषनाग का अवतार माना जाता है, भरत और शत्रुघ्न को किसका अवतार माना जाता है, इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
तीन माताओं के चार पुत्र
सनातन धर्म का धार्मिक ग्रंथ, रामचरितमानस जिसमें अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां बताई गई हैं माता कौशल्या, माता सुमित्रा और माता कैकेई. माता कौशल्या के पुत्र भगवान राम, माता सुमित्रा के पुत्र भगवान लक्ष्मण और माता कैकई के पुत्र भरत और शत्रुघ्न हैं.
यह भी पढ़ें – इन 3 राशि की महिलाएं होती हैं सासू मां की लाडली, सहेली की तरह शेयर करती हैं बॉडिंग
किसके अवतार हैं भरत?
धार्मिक ग्रंथ के अनुसार, भगवान राम के छोटे भाई भरत को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का अवतार बताया गया है. भगवान राम के वनवास जाने के बाद अनुज भरत ने चित्रकूट जाकर उनसे अयोध्या वापस आने का आग्रह किया था, लेकिन प्रभु राम नहीं मानें तो भरत उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या आए थे. भरत ने नंदीग्राम में भगवान राम की प्रतीक्षा करते हुए 14 बरस बिता दिए थे. कहा जाता है कि भगवान राम के वनवास जाने के बाद भरत ने ही रघुकुल का सिंहासन संभाला था. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सुदर्शन चक्र के अवतार होने के कारण, रघुकुल सिंहासन के लिए सबसे उपयुक्त भरत ही माने गए थे.
यह भी पढ़ें – Shani Ki Chal 2024: 3 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले, शनि देव पहुंचाएंगे लाभ, इस साल में बदलेंगे 3 बार चाल
शत्रुघ्न किसके अवतार हैं?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न को भगवान विष्णु के शंख का अवतार माना गया है. भगवान राम के वनवास जाने के बाद उन्होंने सब कुछ छोड़कर राजा भरत की सेवा करना और उन्हीं के साथ रहना उचित समझा. भगवान राम की अनुपस्थिति में भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र और शंख यानी भरत और शत्रुघ्न ने ही अयोध्या को हर एक संकट से बचाया और उसकी रक्षा की.
.
Tags: Ayodhya ram mandir, Dharma Aastha, Lord Ram, Ram Mandir ayodhya, Religion
FIRST PUBLISHED : January 22, 2024, 10:26 IST
[ad_2]
Source link