[ad_1]
हाइलाइट्स
भगवान राम के कई नामों में से एक नाम है विराज.
हर व्यक्ति की पहचान उसके नाम और कर्मों से होती है.
Lord Ram Unique Names : हर व्यक्ति की पहचान उसके नाम और कर्मों से होती है, इसलिए बोला जाता है कि नाम सोच-समझ कर रखना चाहिए. कहा भी गया है कि जैसा नाम वैसा ही काम, इसलिए पौराणिक काल में लोग भगवान के नाम पर अपने बच्चों के नाम रखा करते थे, ताकि उनका बच्चा आगे चलकर अच्छे कर्मों से पहचाना जाए. समय के बदलने के साथ यह चलन कम हो गया है. आज के समय में लोग अपने बच्चों का मॉडर्न नाम रखते हैं. आज हमें दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य आलोक पाण्डया बता रहे हैं, भगवान राम के कुछ ऐसे नाम जो सुनने और देखने में मॉडर्न और यूनिक हैं. यदि आप भी अपने बेटे के लिए नाम खोज रहे हैं तो भगवान राम के इन नामों पर आपको जरूर गौर करना चाहिए.
अविराज : भगवान राम के अनेकों नामों में एक नाम है अविराज. आज के मॉर्डन नजरिए से देखा जाए तो ये काफी यूनिक नाम है. अविराज का अर्थ होता है सूर्य की तरह चमकने वाला. यदि आप अपने बेटे का नाम भगवान राम के नाम पर रखना चाहते हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें – 21 बार जपें ये मंत्र, मिलेगा बेशुमार धन, नौकरी सहित इन 3 चीजों में भी है लाभदायक
मानविक : ये भी भगवान राम का एक नाम है. यदि आप चाहते हैं कि आपका पुत्र बुद्धिमान, दयालु और भगवान में आस्था रखने वाला हो तो आप अपने बेटे का नाम मानविक रख सकते हैं.
विराज : भगवान राम के कई नामों में से एक नाम है विराज, भगवान राम सूर्यवंशी थे, इसलिए उन्हें सूर्य का राजा भी कहा जाता है और इस नाम का अर्थ भी यही है. मॉडर्न जमाने के अनुसार देखा जाए तो ये काफी यूनिक नाम है.
शाश्वत : सनातन धर्म का एक दूसरा नाम है शाश्वत और यही राजाराम का भी नाम है. ये नाम अपने आप में जितना अनोखा है. उतना ही यूनिक भी है इसलिए आप अपने बालक का नाम ये रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या होता है स्वास्तिक? ऋग्वेद में मिलता है इसकी चार भुजाओं का महत्व, ज्योतिषी से जानें इसे बनाने का सही तरीका
अद्वैत : भगवान राम का एक नाम अद्वैत भी है. आप अपने पुत्र का ये नाम रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ है अतुल्य या इनके जैसा कोई नहीं.
अथर्व : चार वेदों में से एक वेद अथर्व भी है और यही भगवान राम का नाम भी है. इस नाम का अर्थ होता है वेदों का ज्ञाता.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Ram, Lord rama, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : March 12, 2023, 03:35 IST
[ad_2]
Source link