Home Sports संजू सैमसन ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में पहली बार किया बड़ा करिश्मा

संजू सैमसन ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में पहली बार किया बड़ा करिश्मा

0
संजू सैमसन ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में पहली बार किया बड़ा करिश्मा

[ad_1]

Sanju Samson- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Sanju Samson

Sanju Samson Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। संजू ने मैच में तूफानी शतक लगाया है। शतक लगाते ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं। संजू केरल राज्य की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं।

संजू ने खेली तूफानी पारी 

संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत से बेहतरीन बल्लेबाजी करनी जारी रखी। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। तिलक वर्मा ने उनका अच्छा साथ निभाया। उनका वनडे क्रिकेट में ये पहला शतक है। उन्होंने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 114 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। संजू भारत के लिए वनडे में शतक जड़ने वाले कुल पांचवें विकेटकीपर बने हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज: 

महेंद्र सिंह धोनी-9 शतक 

राहुल द्रविड़-4 शतक 

केएल राहुल-2 शतक 

ऋषभ पंत-1 शतक

संजू सैमसन-1 शतक

ऐसा रहा करियर 

संजू सैमसन ने भारत के लिए साल 2021 के लिए डेब्यू किया था। खराब फॉर्म की वजह से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं।  लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगा दिया है। उन्होंने भारत के लिए 16 मैचों में 502 रन बनाए हैं। , जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 

भारतीय टीम की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म, सीरीज के बीच में ही चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link