Home National संपत्ति बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटे ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी

संपत्ति बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटे ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी

0
संपत्ति बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटे ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंगलवार देर रात पति ने कमरे में सो रही पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। लपटों की चपेट में आने से उसका भी चेहरा और हाथ झुलस गए। दरअसल पत्नी संपत्ति बेचने में बाधक बन रही थी। बेटे की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये घटना पथौली क्षेत्र का है। 45 साल की अनीता दूध बेचने का अपना गुजारा करती थी। वह छोटे बेटे अर्जुन के साथ रहती थी। मंगलवार रात को पति राकेश नशे में घर आया था। बेटे अर्जुन ने पुलिस को बताया, ‘मां कमरे में सो रही थी। अंदर से कुंडी बंद थी। पिता ने खिड़की से पेट्रोल कमरे में डाला। उसके बाद आग लगा दी। मां की चीख सुनकर वह मौके पहुंचा। इस पर पिता वहां से भागने लगे। वह जैसे-तैसे कमरे में घुसा तो चारों ओर सामान जल रहा था। किसी तरह वहां से बाहर निकालने के बाद मां को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’ 

अर्जुन ने बताया कि पिता बड़े भाई करन के साथ गांव सुचेता में रहते हैं। देर रात घर आए थे। उसने आने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि काम था। वह रात को बाड़े में सोने चले गए थे। उसके बाद मां की चीख सुनकर उसकी नींद खुली। सूचना मिलने पर पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर उन्हें एक खाली कैन मिली जिसमें पेट्रोल  लाया गया था।  डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। पति नशेबाज है। जमीन बेचना चाहता था। जबकि पत्नी इसके खिलाफ थी। उसने साफ इनकार कर दिया था कि अपने जीते जी कुछ नहीं बिकने देगी। पुलिस ने हत्यारोपी राकेश को पकड़ लिया है। उसका चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए हैं। उसका इलाज कराया गया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। वह यह बोल रहा है कि उसे नहीं पता कैसे आग लग गई। वहीं बेटे ने पिता के खिलाफ बयान दिया है।

न्याय के लिए तीन महीने से दर-दर भटक रहा था पीड़ित, सुनवाई न होने पर की आग लगाने की कोशिश

एक महीने में मारने की थी धमकी

अनीता अपने पति राकेश शर्मा की हरकतों से परेशान थी। पति का किसी से भी कोई विवाद होता था तो वह पत्नी को आगे कर मुकदमा लिखा देता था। इसी बात पर दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। राकेश की हरकतों के चलते दोनों विवाहित बेटियां भी उसके खिलाफ थीं। बड़ा बेटा पिता के पक्ष में रहता था। इस कारण राकेश शर्मा ने बड़े बेटे के साथ रहना शुरू कर दिया था। छोटे बेटे अर्जुन ने पुलिस को बताया कि पिता ने एक महीने में मां को मारने की धमकी दी थी। साफ कहा था कि मान जा वर्ना एक महीने में निपटा टूंगा। 

बेटे पर बनाया दबाव न लिखाए मुकदमा

घटना के बाद अर्जुन पर दबाव बनाया गया। उससे कहा गया कि मां तो रही नहीं अब पिता को जेल भिजवाकर उसे क्या मिलेगा। पूरा घर खराब हो जाएगा। वह अपने पिता के खिलाफ कोर्ट में कैसे खड़ा होगा। मुकदमा लंबा चलेगा। पिता को सजा दिलाने से उसे क्या मिलेगा। सगे संबंधियों ने यह कहकर अर्जुन पर दबाव बनाया था। लेकिन फिर भी उसने एक की नहीं सुनी और पिता के खिलाफ मुकदमा लिखवाया।

[ad_2]

Source link