[ad_1]
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन खबरों पर जवाब दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की शूटिंग संसद में हो सकती है। हाल ही में समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंगना रनौत ने लोकसभा सचिवालय से संसद के भीतर शूटिंग करने की इजाजत मांगी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उनका लेटर संज्ञान में लिया गया है लेकिन उम्मीद है कि उनके लेटर को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
कंगना रनौत ने पोस्ट करके दी सफाई
कंगना रनौत ने मंगलवार को एक पोस्ट रीशेयर की जिसमें लिखा, ‘पहली बार किसी फिल्म को संसद में शूट किए जाने की इजाजत मिली है, फिल्म ‘इमरजेंसी’ का एक छोटा सेगमेंट संसद में शूट किया जाएगा।’ इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘यह सच नहीं है। यह सब बकवास है।’ कंगना रनौत ने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म को संसद में शूट किए जाने जैसी जितनी भी खबरें हैं वो अफवाह के अलावा और कुछ नहीं।
संसद के भीतर नहीं कर सकते शूट
बता दें कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से कलाकारों के लुक और इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक निजी संस्थाओं को संसद परिसर के भीतर शूटिंग करने या किसी भी तरह की वीडियोग्राफी करने की इजाजत नहीं है। हालांकि सरकारी या फिर किसी आधिकारिक मामले में यह एक अलग मामला हो सकता है।
इन चैनलों को है शूटिंग की इजाजत
दूरदर्शन और संसद टीवी को ही संसद परिसर के भीतर इवेंट्स या कार्यक्रम शूट करने की इजाजत है। बात करें फिल्म इमरजेंसी की तो यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन खुद कंगना रनौत कर रही हैं। फिल्म में कंगना रनौत दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं।
[ad_2]
Source link