[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में राहुल गांधी को सूरत की सेशंस कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है। 4 साल तक चले मानहानि के मामले में गुरुवार को सजा सुनाई गई और राहुल गांधी को तत्काल जमानत भी दे दी गई। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए वापस लौट गए। इस बीच राहुल गांधी ने सजा के बाद पहला ट्वीट किया है और उसमें महात्मा गांधी को याद किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।’
मैंने तो अपना काम किया, माफी की बात नहीं; 2 साल की सजा के बाद राहुल
कांग्रेस के कई नेताओं ने भी आज सुबह ही सत्यमेव जयते का उद्घोष किया था। कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को सजा दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें तो यह पहले से ही पता था कि ऐसा होने वाला है। ये लोग बार-बार जज बदल रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में राहुल गांधी का नाम नहीं लिया था। खड़गे ने कहा कि यह तानाशाही सरकार है, जो ना तो चर्चा को मानती है और ना ही जांच की मांग को मानती है। ये संविधान के मुताबिक लोकतंत्र नहीं चलाना चाहते बल्कि अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी को सजा दिए जाने की निंदा की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह विपक्ष को चुप कराने की कोशिश है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फ़साना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।’
[ad_2]
Source link