[ad_1]
नई दिल्ली:
Atal Bihar Vajpayee Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल स्मारक’ पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बीजेपी देशभर में पार्टी मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पर भी तमाम राजनेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Vice President Jagdeep Dhankhar arrive at ‘Sadaiv Atal’ memorial to pay tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary. pic.twitter.com/NeFIyLhWWh
— ANI (@ANI) December 25, 2023
[ad_2]
Source link