[ad_1]
हाइलाइट्स
हिंदू धार्मिक मान्यताओं में भी काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है.
इस सपने का अर्थ है कि आने वाले वक्त में कोई अनहोनी घटना घट सकती है.
Dream Interpretation : सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है. सोते हुए व्यक्ति अक्सर सपनों की दुनिया में खो जाता हैं. सपने छलावे की तरह होते हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कई बार हमें सपने दिन भर होने वाली घटनाओं के आधार पर दिखाई दे सकते हैं. अक्सर हम पूरा दिन जिस चीज के बारे में सबसे ज्यादा सोचते हैं. वही हमें सपने के रूप में दिखाई देता है. सपने कैसे भी हो सकते हैं. कुछ सपने अच्छे होते हैं कुछ बहुत बुरे. कई सपने ऐसे होते हैं जो हमें हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत करते हैं. हमें आने वाले कुछ सपने बुरा संकेत भी देते हैं. इस विषय में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
अशुभ सपनों के संकेत
-सपने में ऊंचाई से गिरना : स्वप्न शास्त्र मानता है कि यदि आप अपने आप को सपने में किसी ऊंची जगह से गिरते हुए देखते हैं. तो यह आपके लिए अशुभ सपना माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है या फिर किसी प्रकार का बड़ा आर्थिक नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – भूलकर भी तुलसी के पास ना रखें ये 5 वस्तुएं, रुष्ठ हो सकती हैं माता लक्ष्मी, ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के नियम
-सपने में बंद कुंडी देखना : स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको बंद कुंडी या कोई बंद कमरा दिखाई देता है. तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हो सकता है. इस तरह का सपना इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर किसी प्रकार की कोई बाधा आ सकती है.
-सपने में काली बिल्ली देखना : हिंदू धार्मिक मान्यताओं में भी काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है. तो यदि ऐसे में आपको सपने में काली बिल्ली दिखती है. तो यह आपके लिए एक अशुभ सपना है. इस सपने का अर्थ है कि आने वाले वक्त में आपके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – रावण ने रचा था शिव तांडव स्तोत्र, सोमवार को करें इसका पाठ, दाम्पत्य जीवन में घुल जाएगी मिठास
-सपने में प्राकृतिक नुकसान देखना : यदि किसी व्यक्ति को सपने में प्राकृतिक घटनाओं की वजह से जानमाल का नुकसान होते हुए दिखाई देता है. तो यह व्यक्ति के लिए एक अशुभ सपना माना जाता है. यह सपना आपको धन-हानि, मान प्रतिष्ठा का नुकसान और पद में कमी होने की ओर संकेत करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : March 15, 2023, 02:35 IST
[ad_2]
Source link