Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeNationalसपा के मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार, सीधे पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए अखिलेश

सपा के मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार, सीधे पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए अखिलेश


समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर मनीष जगन अग्रवाल पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसके चलते ही उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के विरोध में अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे तो उनकी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य भी सीधे योगी सरकार को टारगेट कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

“पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा”


अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से नाराज अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में यूपी पुलिस की चाय पीने से इनकार कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है। चाय में जहर दे सकते हैं। मैं पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा। उन्होंने कहा,”हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा, “चाय हम मंगा लेंगे बाहर से। कैफेटेरिया से मंगा लेंगे। आप मत मंगाइए… या हम अपनी लाएंगे। हम नहीं पी सकते हैं… ज़हर दे दोगे तब? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे चाय। आप भी पीजिए… हम भी पिएंगे। आप अपनी पीजिए… हम अपनी।”

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ने कराई थी FIR

बताया जा रहा है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है। बता दें कि 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋचा राजपूत ने अपने साथ कुछ भी होने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताया था। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है। अगर उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी।  ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments