Home Tech & Gadget सबसे सस्ते प्लान में 50GB ज्यादा डेटा फ्री, एक साल तक ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी

सबसे सस्ते प्लान में 50GB ज्यादा डेटा फ्री, एक साल तक ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी

0
सबसे सस्ते प्लान में 50GB ज्यादा डेटा फ्री, एक साल तक ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को कई शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ शानदार पोस्टपेड प्लान भी हैं। इन प्लान में आपको खूब सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई जबर्दस्त बेनिफिट भी मिलते हैं। अगर आप किफायती दाम में शानदार बेनिफिट वाला पोस्टपेड प्लान चाहते हैं, तो कंपनी का 401 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। कंपनी का यह सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है। इसमें आपको फ्री में 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ सोनी लिव का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

401 रुपये वाला प्लान

यह कंपनी का एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 50जीबी डेटा मिलेगा। खास बात है कि इस प्लान को ऑनलाइन सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को कंपनी फ्री में 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। यह प्लान 200जीबी डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 3 हजार फ्री एसएमएस भी दे रही है। 

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान कई शानदार अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको 12 महीने के लिए सोनी लिव मोबाइल (SonyLiv Mobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान जी5 प्रीमियम का भी फ्री ऐक्सेस देता है। प्लान में आपको Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

आज का सबसे बड़ा ऑफर! 37 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन

501 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह पोस्टपेड प्लान 90जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें कंपनी 200जीबी तक का डेटा रोलओवर भी दे रही है। प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आपको अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट भी मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग और 3 हजार मंथली एसएमएस वाले इस प्लान में कंपनी 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके अलावा प्लान में आपको एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान जी5 का भी फ्री ऐक्सेस देता है।

(Photo: Freepik)

[ad_2]

Source link