Home Life Style सब्जी-रोटी खाने का न हो मन, तो बनाएं मसाला पराठा, दही के साथ लगता है लाजवाब

सब्जी-रोटी खाने का न हो मन, तो बनाएं मसाला पराठा, दही के साथ लगता है लाजवाब

0
सब्जी-रोटी खाने का न हो मन, तो बनाएं मसाला पराठा, दही के साथ लगता है लाजवाब

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

How to make Masala Paratha: नाश्ते में पराठा एक कॉमन डिश है। वैसे तो हर घर में ब्रेकफास्ट में डिफरेंट चीजें बनती हैं, लेकिन पराठा कॉमन और ज्यादा पसंद कि जाने वाली चीज है। कई बार सिंपल पराठे तो कई बार आलू के पराठे, गोभी के पराठे, पनीर के पराठे बनाए जाते हैं। नाश्ते के अलावा लंच या डिनर में रोजाना सब्जी-रोटी खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, ऐसे में अगर कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करे तो आप मसाला पराठा बना सकते हैं। 

मसाला पराठा बनाने की सामग्री

मसाला पराठा बानाने के लिए आपको नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अजवायन, धनिया, कलौंजी की जरूरत और घी होगी। 

 

कैसे बनाएं मसाला पराठा

इसे बनाने के लिए एक आटे का पेड़ा बनाएं और फिर इसे बेलें। फिर इस पर घी लगाएं। इस पर नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अजवायन फैलाएं। इसे हाथ से अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे लपेट लें। इसके ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और कलौंजी भी छिड़क सकते हैं और इसे फिर से रोल करें। अब पराठें को बेल लें और फिर इसे घी की मदद से अच्छे से सेक लें। टेस्टी पराठा तैयार है इसे दही, सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें। 

नोट- आप मसाला पराठा बनाने के लिए एक दूसरे तरीके को अपना सकते हैं। दूसरे तरीके में आप जब पराठे के लिए आटा लगाएं तब ही उसमें सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। 

यह भी पढ़ें:  सुबह के नाश्ते के लिए फटाफट बनाएं मेथी पराठा, स्वाद में लगता है जबरदस्त

[ad_2]

Source link