
[ad_1]
रूस का परमाणु पोत सेवमोर्पुट।
रूस के एक परमाणु ऊर्जा पोत में समुद्र में आग लगने से खलबली मच गई है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि मरमंस्क के उत्तरी बंदरगाह में परमाणु ऊर्जा से चलने वाले एक कंटेनर जहाज और आइसब्रेकर में आग लग गई, हालांकि इस पर तुरंत काबू पा लिया गया। मंत्रालय की ओर से आग लगने की वजहों को नहीं बताया गया है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो यह रिएक्ट में विस्फोट की वजह भी बन सकता था। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि जहाज रिएक्टर से कितनी दूरी पर था।
रूसी मंत्रालय ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर बयान में कहा कि आग रविवार देर रात सेवमोर्पुट जहाज के एक केबिन में लगी और लगभग 30 वर्ग मीटर क्षेत्र तक फैल गई। इसमें बताया गया कि शुरुआती जानकारी के करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में यह खुलासा नहीं किया गया कि आग किस कारण लगी या यह जहाज रिएक्टर के कितना करीब थी। सेवमोर्पुट 260 मीटर (830 फुट) लंबा सेवारत एकमात्र परमाणु मालवाहक जहाज है। यह रूस के घातक युद्धपोतों में से एक है। इसे ब्लैक सी की शान भी कहा जाता है। (एपी)
1988 में बना था सेवमोर्पुट
यह भी पढ़ें
तालिबानियों के चंगुल में फंस गईं छठवीं पास हजारों छात्राएं, आंतकियों ने रौंद दिए हसीन सपने
बलूचों के आंदोलन से हिला पाकिस्तान, 1600 किलोमीटर के पैदल मार्च की महिलाओं ने संभाली कमान
[ad_2]
Source link