Home National सम्राट चौधरी खोलेंगे अपना मुरैठा? नीतीश को सीएम पद से हटाने की खाई थी कसम

सम्राट चौधरी खोलेंगे अपना मुरैठा? नीतीश को सीएम पद से हटाने की खाई थी कसम

0
सम्राट चौधरी खोलेंगे अपना मुरैठा? नीतीश को सीएम पद से हटाने की खाई थी कसम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

तीन दिन के सियासी उठापटक के बीच बिहार में स्थिति एकदम साफ हो चली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भाजपा के सपोर्ट से 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को 128 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। नीतीश कुमार के आज 8 और मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सुमित कुमार सिंह, विजय चौधरी, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रेम कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के खेमे से भाजपा बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी और अभी तक विधानसभा में स्पीकर रहे विजय सिन्हा बिहार के दो नए उपमुख्यमंत्री होंगे।

बिहार के सियासी हलचल के बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की वह भीष्म प्रतिज्ञा खूब याद की जा रही है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम के पद से हटाने की कसम खाई थी। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपने सिर पर मुरैठा (बिहार में पगड़ी का दूसरा नाम) बांध कर यह कसम खाई थी। उन्होंने विधानसभा के मुहाने पर यह ऐलान किया था कि जब तक वह नीतीश कुमार को सीएम पद से नहीं हटा देते तब तक वह अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे।

अब बिहार की मौजूदा स्थिति इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि सम्राट चौधरी बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज होंगे। ऐसे में लोगों के भीतर इस बात की उत्सुकता है कि सम्राट चौधरी अपने मुरैठा यानी पगड़ी का क्या करेंगे?

बता दें भाजपा ने बिहार में नई सरकार की शपथ से पहले बड़ा फैसला ले लिया है। पार्टी के विधायकों की मीटिंग में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं पुरानी सरकार में स्पीकर रहे विजय सिन्हा को उप-नेता के तौर पर चुना गया है। विजय सिन्हा ने खुद को उपनेता चुने जाने के बाद कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जंगलराज से निपटने के लिए यह फैसला लिया है। हम जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार में अच्छा काम करेंगे।

[ad_2]

Source link