[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Government Ban 8 Big YouTube Channels: YouTube पर गलत सूचनाओं और फर्जी खबरों की बढ़ती महामारी एक बड़ी समस्या बन गई है। हाल ही में नूंह हिंसा के दौरान गलत सूचनाओं और भड़काऊ संदेशों को क्षेत्र से दूर रखने के लिए राज्य सरकार को जिले में इंटरनेट बंद करना पड़ा था। अब भारत सरकार ने यूट्यूब चैनल को बड़ा झटका दिया है और कुल 8 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है। सरकार ने जिन चैनलों को बैन किया है उनके टोटल सब्सक्राइबर 23 मिलियन तक थे। सरकार के अनुसार, ये यूट्यूब चैनल फर्जी खबरें फैलाने का काम कर रहे थे।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, समय से पहले लोकसभा चुनाव की घोषणा और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध लगाने जैसी फर्जी खबरें फैलाने के लिए चैनलों का ‘भंडाफोड़’ किया गया। चिंता की बात यह है कि इन चैनलों के वीडियो नियमित रूप से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखे जा रहे थे, जिससे बड़े पैमाने पर गलत सूचना फैल रही थी।
Blockbuster Deal: 108MP कैमरे वाला Motorola का 5G स्मार्टफोन हुआ ₹16,000 सस्ता
सरकार ने 8 YouTube चैनलों पर लगाया बैन
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि झूठी खबरें फैलाने के लिए इन यूट्यूब चैनलों पर वीडियो की प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा तथ्य-जांच की गई थी। बैन किए गए चैनलों की लिस्ट लगाया गया था।
1. Capital TV
2. KPS News
3. Sarkari Vlog
4. Earn Tech India
5. SPN9 News
6. Educational Dost
7. World Best News
8. Yahan Sach Dekho
[ad_2]
Source link