[ad_1]
हर सुबह अपने साथ एक नई उम्मीद लेकर आती है। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम से जुड़े कई जोक्स या फिर मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें आप गुड मॉर्निंग विश के तौर पर अपनों को भेज सकते हैं। ये मजाकिया अंदाज वाले गुड मॉर्निंग विश स्टेटस पर भी लगाए जा सकते हैं। यहां देखिए कुछ मजेदार गुड मॉर्निंग विशेज।
1) मौसम ने ली अंगडाई,
आपने निकाल ली रजाई।
आईस्क्रीम से हुई लडाई,
मुंगफली है घर में आई।
कोल्ड्रींक्स से मुह मोड़ लिया,
चाय से नाता जोड़ दिया।
जरा-सी ठण्डी क्या पड़ी…सुना है,
आपने तो नहाना ही छोड़ दिया।
सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो।
2) ओए,
सुबह हो गई है,
देखो मैं उठ गया हूं।
अब तुम भी उठ जाओ।
गुड मॉर्निंग
3) ये तारे-वारे बाद में तोड़ के लाओ
आज ठंड बहुत है,
पहले जरा चाय तो पिलाओ।
गुड मॉर्निंग, आपका दिन मंगलमय हो।
4) नाम में आखिर रखा क्या है,
जिसका नाम अग्नि है…
वो खुद आज दो रजाई लेकर सो रहा है।
गुड मॉर्निंग
5) जेहन में एहसासों की जुगलबंदी भी जरूरी है।
लोगों को करीब लाने के लिए ठंडी भी जरूरी है।
गुड मॉर्निंग
5) ठंडी की रात हो, अदरक वाली चाय हो,
रजाई में अपनी बैठ कर,
दोस्तो से पंचायत पूरी रात हो।
सुप्रभात
6) ठंड का बहाना हैं…
व्हाट्सऐप करके आपको सताना हैं,
मौसम भी दीवाना हैं,
आप भी दो-चार व्हाट्सऐप कर दो,
क्या नेट पैक का बैलेंस बचा के नया स्वेटर लाना हैं।
गुड मॉर्निंग
7) अपना समझो या बेगाना,
हमारा आपका हैं रिश्ता पुराना,
इसलिए मेरा फर्ज हैं आपको बताना,
ठंड आ गई हैं, कृपया रोज मत नहाना।
गुड मॉर्निंग, आपका दिन शुभ हो।
8) बड़ी बेवफा हो जाती है गालिब, ये घड़ी भी सर्दियों में,
5 मिनट और सोने की सोचो तो,
30 मिनट आगे बढ़ जाती है।
सुप्रभात
9) ऐ सर्दी इतना न इतरा अगर हिम्मत है तो जून में आ।
गुड मॉर्निंग
10) समझ में नही आता,
सारी रात गुजर जाती है,
रजाई में हवा किधर से घुस जाती हैं।
गुड मॉर्निंग
‘जीवन के हर मोड़ पर…’ इन खूबसूरत गुड मॉर्निंग विशेज के साथ विश करें Good Morning
[ad_2]
Source link