[ad_1]
हाइलाइट्स
ठंड के मौसम में बढ़ जाता है वायरल इन्फेक्शन का खतरा
अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हेल्दी डायट का सेवन करें
पोषक तत्वों से भरपूर बादाम दिमाग तेज करने के साथ बढ़ाता है इम्यूनिटी पॉवर
Immunity Boosting Foods: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. जहां कुछ लोगों को ये मौसम बहुत भाता है वहीं कुछ लोगों के लिए यह मौसम किसी सजा से कम नहीं. ठंड के मौसम में हमारे शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं जैसे त्वचा का रूखा होना, बालों में रूसी, वायरल इन्फेक्शन का खतरा आदि. इस मौसम में सबसे जरूरी है अपने आप को बीमारियों से बचाना. उसके लिए हमारे शरीर का हेल्दी होना आवश्यक है. ऐसे में हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं. इन चार चीजों का नियमित रूप से सेवन न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करता है बल्कि आपकी स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाता है.
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना खाएं ये 4 चीजें
बादाम: शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में बादाम का इस्तेमाल लंबे समय से चला आ रहा है. हेल्थलाइन के अनुसार, मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का बादाम एक जबरदस्त सुपर फूड की तरह काम करता है. इसे चाहे रात में भिगोकर सुबह उठकर इसका सेवन करें या किसी चीज में मिलाकर. किसी भी रूप में बादाम फायदा करता है.
लहसुन: लगभग हर भारतीय घरों में लहसुन का प्रयोग खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है. लहसुन में इम्यूनिटी को मजबूत करने के तत्व पाए जाते हैं. ठंड के मौसम में इसे भूनकर खाया जा सकता है या दाल-सब्जी में तड़के के रूप में प्रयोग किया जा सकता है.
पालक: हमारी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में पालक भी अच्छा काम करती है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन, पोटैशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन पाए जाए हैं. ठंड के मौसम में पालक बाजार में मिलती भी खूब है. आप चाहे तो इसका सेवन सूप के रूप में, साग या कोई सब्जी बनाने में कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड नॉर्मल रखने के लिए दूध पीना फायदेमंद? यहां जान लीजिए हकीकत
अदरक: ठंड के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने की बात हो और अदरक का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है. अदरक में भी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फोलिक एसिड, मैग्नीज पाया जाता है. सर्दी-खांसी में अदरक की चाय या अदरक के काढ़े का सेवन को सबने किया ही होगा. इसके अलावा नौसिया की समस्या को दूर करने में भी अदरक कारगर माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Healthy Diet, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : December 10, 2022, 16:30 IST
[ad_2]
Source link