[ad_1]
Aloo Methi Ki Sabji Recipe: सर्दियों का सीजन शुरू होते ज्यादातर घरों में आलू मेथी की सूखी सब्जी की डिमांड होने लगती है। यह सब्जी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी लगती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इस टेस्टी सब्जी का स्वाद पराठे के साथ और बढ़ जाता है। इस सब्जी की खासियत यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं इस विंटर स्पेशल आलू मेथी की सब्जी को बनाने का आसान तरीका।
आलू मेथी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
-कटी हुई मेथी- 4 कप
-हींग- 1 चुटकी
-लहसुन कटा हुआ – 1 टी स्पून
-अदरक कटा हुआ – 1 टी स्पून
-हरी मिर्च कटी- 1
-सूखी लाल मिर्च- 2
-हल्दी – 1/2 टी स्पून
-उबले हुए आलू – 2 कप
-जीरा- 1 टी स्पून
-धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
-जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
-तेल 3-4 टेबलस्पून
-नमक – स्वादानुसार
आलू मेथी की सब्जी बनाने की विधि-
आलू मेथी की सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को साफ करने के बाद अच्छे से धो लें। अब मेथी के पत्ते बारीक काट लें। अब आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बाउल में कटी हुई मेथी डालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से टॉस करें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और सभी को 30 सेकंड तक भून लें।
इसके बाद ऊपर से हल्दी पाउडर और आलू के टुकड़े डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें और आलू को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं। अब आलू में मेथी के पत्ते, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद सब्जी को ढककर 45 मिनट तक और पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें। जब मेथी नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी आलू मेथी की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
[ad_2]
Source link